नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 13 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। यह दिन श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। आज होलिका दहन भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज गुरुवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज ग्रह गोचर का योग नहीं है।
13 मार्च को फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज गुरुवार का दिन है। आज भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। इसके अलावा आज होलिका दहन भी है। इस दिन होलिका अग्नि की परिक्रमा लगाएं। होलिका दहन के दिन घर के ईशान कोण में दीपक जलाना लाभकारी होता है। होलिका दहन के दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए होलिका की अग्नि में सूखा नारियल, लौंग, और कपूर डालें।
होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर में लाकर पवित्र स्थान पर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है।
आज फाल्गुनी नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज गुरुवार का दिन है।
होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। पंचांग भद्रा काल का समय बताता है, जो अशुभ माना जाता है। आज होलिका दहन के दिन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें और भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की पूजा विधिवत रूप से करें।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।