11 April 2025 Panchang (11 अप्रैल 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 11 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 11 April 2025: आज 11 अप्रैल 2025 चैत्र माह का छब्बीसवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्दशी है। आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर ध्रुव योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता संतोषी और देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। साथ ही आज महालक्ष्मी जयंती और पंगुनी उथिरम् भी है, जो तमिल हिन्दूओं का महत्वपूर्ण त्योहार है। आज रवि योग भी बन रहा है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 

आज का पंचांग 11 अप्रैल 2025

  • तिथि - चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि 
  • नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी  
  • दिन/वार- शुक्रवार
  • योग - ध्रुव योग 
  • करण - गर और वणिज

शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि प्रारंभ - 11 अप्रैल रात्रि 1 बजे

शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त - 12 अप्रैल रात्रि 03:21 बजे 

सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य - मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। 

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 00 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 6 बजकर 45 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 11 अप्रैल शाम 05 बजकर 26 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 12 अप्रैल प्रात:काल 05 बजकर 26 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त और योग 11 अप्रैल 2025

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • रवि योग- सुबह 06:00 बजे से दोपहर 03:10 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:30 बजे से सुबह 05:15 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक। 
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:43 बजे से शाम 07:06 बजे तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:45 बजे से शाम 07:52 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 अप्रैल 2025

  • राहु काल - सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक।
  • गुलिक काल - सुबह 07:36 बजे से सुबह 09:11 बजे तक।
  • यमगंड - दोपहर 03:33 बजे से शाम 05:09 बजे तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - सुबह 08:33 बजे से सुबह 09:24 बजे तक और दोपहर 12:48 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक। 
  • विडाल योग-  सुबह 06:00 बजे से दोपहर 03:10 बजे तक। 
  • आडल योग- दोपहर 03:10 बजे से 12 अप्रैल प्रात:काल 05:59 बजे तक।  

11 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

  • शुक्रवार - आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता संतोषी और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। 
  • महालक्ष्मी जयंती-  इस दिन क्षीर सागर के पौराणिक समुद्रमंथन के समय देवी महालक्ष्मी का प्रकाट्य हुआ था। इसलिए इसे महालक्ष्मी जयंती के रूप में जाना जाता है। इस दिन आप व्रत भी रख सकते हैं। 
  • पंगुनी उथिरम् - पंगुनी उथिरम् तमिल हिन्दुओं के लिये एक अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन होता है। मान्यताओं के अनुसार, अधिकांश दैवीय विवाह इसी दिन सम्पन्न हुये थे। देवी पार्वती एवं भगवान शिव, देवी देवयानै एवं भगवान मुरुगन तथा देवी सीता एवं भगवान राम का विवाह पंगुनी उथिरम् के दिन ही आयोजित किया गया था। यह माना जाता है कि, देवी पार्वती ने गौरी के रूप में काँचीपुरम नामक स्थान पर भगवान शिव से विवाह किया था। इस विश्वास के कारण पंगुनी उथिरम् को गौरी कल्याणम् दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को भगवान अयप्पन जयन्ती के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान विष्णु के स्त्री रूप मोहिनी, तथा भगवान शिव के मिलन के कारण भगवान अयप्पन का जन्म हुआ था।

आज का उपाय 11 अप्रैल 2025

11 अप्रैल को ध्रुव योग बन रहा है। ध्रुव को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 

  • शुक्रवार के उपाय - शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करना और उनको श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाना शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करने, सफेद फूलों का दान करने और गरीबों को अन्न और धन का दान करने से भी लाभ होता है। इसके अलावा, इस दिन श्री सूक्त का पाठ करने से भी धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • महालक्ष्मी जयंती के उपाय - महालक्ष्मी जयंती के दिन कुछ विशेष उपाय करने से लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लक्ष्मी माता की पूजा करें। पूजा में कमल के फूल, चावल और दूध का उपयोग करें। इसके अलावा इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान देने से भी लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं। साथ ही, इस दिन विशेष रूप से "श्री सूक्त" और "लक्ष्मी मंत्र" का जाप करने से भी घर में सुख-समृद्धि आती है।

11 अप्रैल 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। उत्तराफाल्गुनी को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष कि चतुर्दशी तिथि है। साथ ही आज वार कि हिसाब से आप माता संतोषी और देवी लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। आज महालक्ष्मी जयंती भी है, ऐसे में माता लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें। 


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।