वट सावित्री व्रत 10 जून, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा। यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं, जिससे उनके पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। लेकिन इस व्रत की पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है जब व्रत के साथ वट सावित्री व्रत कथा का पाठ भी किया जाता है। यह कथा व्रत की आत्मा मानी जाती है।
इस कथा में राजा अश्वपति और उनकी पत्नी मालवी की कहानी है। उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए देवी सावित्री की कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर देवी सावित्री ने स्वयं उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया। सावित्री ने एक अल्पायु राजकुमार सत्यवान को अपना पति चुना। विवाह के बाद जब सत्यवान की मृत्यु का समय आया, तो सावित्री ने यमराज का मार्ग रोक लिया। अपने दृढ़ संकल्प, भक्ति और बुद्धि से उन्होंने यमराज को प्रसन्न किया और अपने पति के जीवन को पुनः प्राप्त कर लिया।
भारत में त्योहारों का विशेष महत्व है। यहां हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में कोई पर्व या त्योहार मनाया जाता है। इनमें से कुछ त्योहार न केवल देश में बल्कि विदेशों तक भी प्रचलित होते हैं।
चंपा षष्ठी का पर्व भारत के प्राचीन त्योहारों में से एक है, जो विशेष रूप से भगवान शिव के खंडोबा स्वरूप और भगवान कार्तिकेय की पूजा के लिए समर्पित है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह व्रत मनाया जाता है।
भगवान शिव के योद्धा अवतार को समर्पित चम्पा षष्ठी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रुप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
हर साल बैंगन छठ या चंपा षष्ठी का यह व्रत मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। इसे बैंगन छठ के नाम से भी जानते हैं। दरअसल, इस पूजा में बैंगन चढ़ाते हैं इसलिए इसे बैंगन छठ कहा जाता है।