हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 11 दिसंबर 2024 को यह पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गीता जयंती का भी पर्व होता है। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु ने अर्जुन को गीता का दिव्य ज्ञान दिया था। ज्योतिषीय दृष्टि से इस मोक्षदा एकादशी पर दुर्लभ 'भद्रावास' योग समेत कुल 6 शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा से अक्षय फल एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो आइए इन योगों और उनके महत्व को विस्तार से जानते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 11 दिसंबर को देर रात 03:42 मिनट पर होगा। यह तिथि 12 दिसंबर को रात 01:09 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा।
मोक्षदा एकादशी का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व अत्यधिक है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। गीता जयंती के अवसर पर गीता का पाठ करना और उसके उपदेशों का पालन करना विशेष पुण्यकारी माना जाता है। भद्रावास योग समेत अन्य शुभ योगों के निर्माण से यह मोक्षदा एकादशी और भी खास बन गई है। इन योगों में पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति, और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मोक्षदा एकादशी 2024 पर दुर्लभ भद्रावास योग समेत 6 शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे अत्यंत शुभ और फलदायी बनाते हैं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भक्ति से हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस पावन दिन पर व्रत और पूजा-अर्चना करके अपने जीवन को सुख, शांति, और समृद्धि से भर सकते हैं।
सालों पहले नल नामक एक राजा राज किया करते थे। उनकी पत्नी का नाम दमयंती था। दोनों अपने दो बेटों के साथ सुखी जीवन जी रहे थे।
प्राचीनकाल में एक गरीब पुजारी हुआ करता था। उस पुजारी की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी अपने भरण-पोषण के लिए पुत्र को साथ लेकर भीख मांगती हुई शाम तक घर वापस आती थी।
इतनी कथा सुन महाराज युधिष्ठिर बोले- हे दशी जनार्दन आपको नमस्कार है। हे देवेश ! मनुष्यों के कल्याण के लिए मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी का नाम एवं माहात्म्य वर्णन कर यह बतलाइये कि उसकीएकादशी माहात्म्य-भाषा विधि क्या है?
एक समय दालभ्यजी ने प्रजापति ब्रह्माजी के पुत्र पुलस्त्य जी से प्रश्न किया कि प्रभो! क्या कोई ऐसी भी शक्ति या उपाय है कि जिसके करने से ब्रह्महत्या करने इत्यादि के कुटिल कर्मों के पापों से मनुष्य सरलता पूर्वक छूट जाय भगवन् !