नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
N / A
भारत की राजधानी, दिल्ली, जहां आधुनिकता और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां, जागृति एन्क्लेव में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। इस मंदिर के अंदर दो वेदियां हैं। जिसमें से एक इसके निचले फ्लोर पर है। जबकि, दूसरी प्रतिमा ऊपरी तल पर स्थित है। यहां, पार्श्वनाथ भगवान की मूल प्रतिमा है, जो काफी मनोहारी है। वहीं, मंदिर के अंदर की दीवारों पर जैन कथाओं का संस्करण दिखाई पड़ता है। तो आइए, इस आर्टिकल में जागृति एन्क्लेव में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व भी अत्यधिक है। यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि जैन धर्म की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभूति होती है। साथ ही यहां वे जैन धर्म के गहन इतिहास और उसकी समृद्ध परंपराओं से भी परिचित होते हैं।
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जागृति एन्क्लेव में प्रवेश करते ही इसकी दीवारों पर की गई खूबसूरत नक्काशी लोगों को अचंभित करती है।
यह मंदिर ना केवल जैन समुदाय बल्कि हर श्रद्धालु के लिए आस्था और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र है। मंदिर का भव्य स्वरूप, ऐतिहासिक महत्व और आंतरिक शांति इसे दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाते हैं।
इस मंदिर के बाहरी स्वरूप की बात करें, तो इसकी दीवारों पर की गई नक्काशी इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। यह नक्काशी जैन धर्म के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बखूबी दर्शाती है। इस मंदिर का वास्तुशिल्प बेहद आकर्षक और मनोहारी है, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। मंदिर के चारों ओर हरियाली और साफ-सफाई इसे एक अद्वितीय धार्मिक स्थल बनाता है।
मंदिर के अंदर किए गए चित्रण जैन धर्म के धार्मिक दृष्टिकोण और ऐतिहासिक घटनाओं को बड़े ही सुंदर तरीके से प्रदर्शित करते हैं। मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की मूल प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा इतनी मनोहारी है कि इसे देखकर हर श्रद्धालु आध्यात्मिकता से भर जाता है। वहीं, मंदिर के प्रथम तल पर आदिनाथ भगवान की एक अद्वितीय श्वेत वर्ण की प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा अपने आप में एक अद्भुत कृति है।
मंदिर में माता पद्मावती की भी एक विशेष प्रतिमा स्थापित है। माता पद्मावती के छत्र पर भगवान पार्श्वनाथ विराजमान हैं। जो इस प्रतिमा को और भी विशेष बनाते हैं। बता दें कि माता पद्मावती जैन धर्म में प्रमुख देवियों में से एक हैं और उनकी प्रतिमा श्रद्धालुओं को अनोखी ऊर्जा प्रदान करती है।
जागृति एन्क्लेव में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन दिल्ली का आनंद विहार रेलवे स्टेशन है। वहीं, सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली के आनंद विहार रोड से होकर यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। जबकि, इस मंदिर से नजदीकी हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies