चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है जो मां दुर्गा का स्वरूप हैं। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। इसलिए उन्हें तपस्या की देवी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन विधिवत रूप से देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से धैर्य, आत्मविश्वास और शांति की प्राप्ति होती है।
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा के लिए ये सभी सामग्री अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इन सभी सामग्री को थाली में सजा कर रख लें, ताकि पूजा के समय वो जल्द ही मिल जाए।
देवी ब्रह्मचारिणी करुणा, सहानुभूति, और साधना की प्रतीक मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से डर, भय और कष्ट समाप्त होते हैं, साथ ही आत्मविश्वास और धैर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विशेष रूप से छात्रों को करनी चाहिए, इससे उन्हें छात्र जीवन में कठिन तपस्या नहीं करनी पड़ती है और जल्द ही सफलता की भी प्राप्ति होती है।
हिंदू पंचांग में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्त्व होता है। 12 मई 2025, सोमवार को वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा दोनों ही हैं। यह दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मई 2025 से ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो रही है, जो 11 जून तक चलेगा। यह महीना गर्मी का चरम समय होता है और धार्मिक रूप से भी बहुत खास माना गया है। इस महीने को 'बड़ा महीना' भी कहा जाता है। सूर्य देव इस समय अपनी तेज किरणों से गर्मी बढ़ा देते हैं।
ज्येष्ठ माह हिंदू पंचांग का तीसरा महीना होता है, जिसे आम भाषा में ‘जेठ महीना’ कहा जाता है। यह महीना बहुत खास होता है क्योंकि इसमें न केवल भीषण गर्मी पड़ती है बल्कि कई धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के पर्व भी आते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ का महीना 13 मई 2025 से शुरू होकर 11 जून 2025 तक रहेगा।
ज्येष्ठ माह हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना होता है, जिसे जेठ भी कहा जाता है। इस माह की शुरुआत हर साल मई में होती है, और इस साल यह 13 मई 2025 से शुरू हो रहा है। इस समय सूर्य अपनी पूरी ताकत के साथ चमकता है, जिससे गर्मी अपने चरम पर होती है।