Logo

नववर्ष में करें इन मंदिरों में दर्शन

नववर्ष में करें इन मंदिरों में दर्शन

मंदिर दर्शन से करें नए साल 2025 की शुरुआत, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद



हम सभी के जीवन में नया साल नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। भारतीय परंपरा और शास्त्रों में यह मान्यता है कि अगर किसी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान के दर्शन से की जाए तो वह कार्य जरूर सफल होता है। इसीलिए, नए साल की शुरुआत मंदिर में भगवान के दर्शन से करना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी शुभ माना जाता है। तो आइए इस आलेख में भारत के कुछ ख़ास मंदिरों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 


1. श्रीराम जन्मभूमि (अयोध्या) :- अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है। यही कारण है कि सरयू नदी के किनारे स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अत्यंत पवित्र स्थल मानी जाती है। नए साल पर यहां की सुबह और शाम बेहद खास होती है। यहां, भगवान राम के दर्शन के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं। यहां आकर भक्तों को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।


2. वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू-कश्मीर) :- वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां माता वैष्णो देवी की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नए साल की शुरुआत में यहां दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। बता दें कि मंदिर तक पहुंचने के लिए विशेष बुकिंग होती है। यह यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि भी लाती है।


3. सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई) :- मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। परंतु नए साल के पहले दिन यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। धार्मिक मान्यता है कि बप्पा के दर्शन से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। एक और मान्यता यह है कि यहां से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटते। इसलिए, यह मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है।


4. महाकाल मंदिर (उज्जैन) :- उज्जैन के महाकाल मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर स्थित हैं। बाबा महाकाल के दर्शन से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि आती है। नए साल पर यहां की भस्म आरती विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। नए साल पर यहां दर्शन करने से भक्तों को देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद भी मिलता है।


5. काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) :- वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भी भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। यह मंदिर गंगा नदी के किनारे स्थित है। यहां की गंगा आरती भी विश्वप्रसिद्ध है। नए साल के अवसर पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर अपनी जीवन यात्रा को सफल बनाया जा सकता है। यहां का दिव्य वातावरण आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।


6. बांके बिहारी मंदिर (मथुरा) :- मथुरा में स्थित बांके बिहारी मंदिर भगवान कृष्ण का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। नए साल की शुरुआत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन मात्र से जीवन की हर समस्या का समाधान हो जाता है। यहां की भक्ति और उल्लासमय वातावरण श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देती है।


7. तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश):- तिरुमला में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर अवतार को समर्पित है। यह मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां दर्शन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। नए साल के दिन यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।


क्या है मंदिर दर्शन करने की मान्यता? 


नए साल की शुरुआत पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा से करना हर किसी के लिए शुभ होता है। मान्यता है कि इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने से आत्मिक शांति मिलती है। साथ ही साथ जीवन में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है। 2025 को सफल और शुभ बनाने के लिए इन पवित्र स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। 


........................................................................................................
13 June 2025 Panchang (13 जून 2025 का पंचांग)

आज 13 जून 2025 को आषाढ़ माह का दूसरा दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष तिथि द्वितीया है। आज शुक्रवार का दिन है। सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे।

14 June 2025 Panchang (14 जून 2025 का पंचांग)

आज 14 जून 2025 को आषाढ़ माह का तीसरा दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तिथि द्वितीया है। आज शनिवार का दिन है।

15 June 2025 Panchang (15 जून 2025 का पंचांग)

आज 15 जून 2025 को आषाढ़ माह का चौथा दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी है। आज रविवार का दिन है।

16 June 2025 Panchang (16 जून 2025 का पंचांग)

आज 16 जून 2025 को आषाढ़ माह का 5वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तिथि पंचमी है। आज सोमवार का दिन है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang