Logo

कर्क राशि पर वक्री मंगल का प्रभाव

कर्क राशि पर वक्री मंगल का प्रभाव

अगले 80 दिन तक कर्क राशि पर रहेगा वक्री मंगल का प्रभाव, इन दो राशि के जातकों पर भी पड़ेगा असर 


7 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से मंगल ग्रह वक्री काल शुरू हो रहा है, जो 24 फरवरी 2025 तक रहेगा। इसका अर्थ यह है कि 7 दिसंबर से मंगल ग्रह वक्री हो जाएंगे और अगले 80 दिन तक कर्क राशि में ही रहेंगे। इस दौरान, मंगल ग्रह के प्रभाव से प्राकृतिक अस्थिरता, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां देखने मिल सकती हैं। इस बीच वैज्ञानिक शोध और उन्नति का भी संकेत है। लेकिन, इसके साथ ही तीन माह तक प्राकृतिक अस्थिरता की स्थिति भी दिखाई देगी। 


कर्क राशि में मंगल का वक्रत्व काल दक्षिण और पश्चिम दिशा के राज्यों में राजनीतिक और विभागीय परिवर्तन की स्थिति को दर्शा रहा है। यह परिवर्तन कहीं अनुकूलता तो कहीं प्रतिकूलता का अनुभव कराएगा। बता दें कि इस दौरान मंगल-शनि का षड़ाष्टक संबंध या योग बनेगा। जिससे कई परिवर्तन के आसार है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 


मंगल के वक्री काल के दौरान बन रहा ये योग 


दरअसल मंगल के वक्री काल को दौरान मंगल-शनि का षड़ाष्टक संबंध या योग बनेगा। यह संबंध क्रांतिकारी परिवर्तन की ओर संकेत करते हैं। मंगल व शनि को विज्ञान, पेट्रो पदार्थ, नए शोध, नए आविष्कार एवं नई तकनीक का भी कारक ग्रह माना जाता  है। इनके दृष्टि संबंध से तकनीकी परिवर्तन के साथ नई-नई प्रणालियों का विकास होगा। हथियार और सैन्य साजो-सामान, मेडिसिन, टेक्नोलॉजी, AI, मेडिकल एप्लायंस, केमिकल रिसर्च, मेडिकल स्पेसिफिकेशंस, एनर्जी पावर सेक्टर में प्रगति होगी।


मंगल के वक्री होने का इन राशियों पर पड़ सकता है असर 


कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे, और पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। माता-पिता से आर्थिक मदद मिलने के भी योग हैं। रोमांटिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक है।


कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आर्थिक फायदा हो सकता है, आमदनी का नया जरिया मिलेगा, और दोस्तों तथा रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन की संभावना है, सेहत बेहतर रहेगी, और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। यह समय आपके लिए बहुत ही सकारात्मक है।


मकर राशि 

मकर राशि वाले जातकों के लिए मंगल वक्री एक शुभ समय लेकर आया है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं, मेहनत का फल मिलेगा, और बिजनेस करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं, नया बिजनेस शुरू किया जा सकता है, और यात्रा से भी फायदा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक है।


मीन राशि 

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय करियर में अच्छे बदलाव लेकर आया है। अटके हुए काम पूरे होंगे, कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी, और आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपकी पहचान बनेगी और नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान करना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको खूब लाभ मिलने वाला है और आपकी कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक है।


........................................................................................................
दशहरा-विजयादशमी की पौराणिक कथा

शारदीय नवरात्र के बाद 10वें दिन दशहरे का त्योहार देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था।

दशहरा पूजन विधि

हर वर्ष आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाता है जो कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है।

भगवान राम और माता शबरी के बीच का संवाद

जब बरसों के इंतजार के बाद श्रीराम शबरी की कुटिया में पहुंचे, तो उनके बीच एक अनोखा संवाद हुआ।

शबरी जयंती क्यों मनाई जाती है?

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है, जो भगवान राम और उनकी भक्त शबरी के बीच के पवित्र बंधन का प्रतीक है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang