Leo Career horoscope 2025: सिंह राशि का कैसा रहेगा 2025 में करियर? जानकी वार्षिक करियर राशिफल
साल 2025 की शुरुआत में, सिंह राशि के जातकों को अपने संतान पक्ष से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान, वैवाहिक जीवन भी अच्छा चलेगा। लेकिन, धन संपत्ति और व्यवसाय में स्थिरता नहीं रहेगी। इससे महीने में खर्च की सीमा बढ़ेगी। जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, नौकरी पेशा वाले जातकों की पर्याप्त कमाई होती रहेगी। तो आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से 2025 कैसा रहने वाला है।
शनि की ढैय्या करेगी परेशान
सिंह राशि पर 2025 में शनि की ढैय्या आरंभ होगी। बता दें कि नए साल में 29 मार्च 2025 से सिंह राशि वाले ढैय्या की चपेट में आ जाएंगे। शनि देव का गोचर सिंह राशि के जातकों के अष्टम भाव में होगा. शनि की ढैय्या के दौरान सिंह राशि के जातकों को कई तरह के मिलेजुले प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
इस वर्ष कर्ज से पा सकते हैं मुक्ति
शनि की ढैय्या के दौरान सिंह राशि के जातकों के जीवन में कई प्रकार की चुनौतियां आ सकती हैं। इसलिए, इस वर्ष सिंह राशि वालों को लंबी बीमारी से बचने के लिए सतर्कता और नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य करवानी चाहिए। वहीं, आर्थिक रूप से यह अवधि उधार चुकाने और कर्ज़ से मुक्ति पाने का भी अवसर दे सकती है। हालांकि, इस दौरान खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
वहीं, कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ संबंध मज़बूत होंगे। पर ढैय्या के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा शनि की ढैय्या के दौरान मानसिक तनाव भी हो सकता है। बच्चों की सेहत और विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
जानिए सिंह राशि का वार्षिक करियर राशिफल
साल 2025, सिंह राशि के जातकों के लिए करियर की दृष्टि से काफी उतार-चढ़ाव भरा होने वाला है। साल के शुरुआती महीनों में नौकरीपेशा लोगों को किसी तरह की योजना अथवा कोई प्रोजेक्ट पूर्ण करने में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, फरवरी और मार्च में कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जबकि, अप्रैल में अत्यधिक व्यस्तता और काम के बोझ के बावजूद, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मई में मेहनत का फल मिलेगा, जिसके बाद जून में व्यवसायिक गतिविधियों ध्यान देना जरूरी होगा। इस माह कामकाजी महिलाओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जुलाई में प्रॉपर्टी और बीमा जैसे बिजनेस से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। जबकि, अगस्त में बिजनेस से संबंधित मामलों में बदलाव करना जरूरी होगा। इस दौरान, कानूनी मुद्दों को सुलझाने में कठिनाई हो सकती है। वहीं, सितंबर में कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न होगी। परंतु, अक्टूबर में प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होने की भी संभावना है। वहीं, नवंबर का महीना व्यापारिक मामलों में विस्तार करने हेतु अनुकूल साबित होगा। इस दौरान, नौकरी में प्रमोशन या फिर कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होने की संभावना है। जबकि, साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में व्यापारिक क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ देने वाला कोई महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है।