नवीनतम लेख
जब हम नए घर, दफ्तर या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में प्रवेश करते हैं, तो कई वास्तु नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में इन स्थानों से लाभ मिले, वास्तु दोषों से बचना आवश्यक है। लेकिन कई बार, जाने-अनजाने में कुछ वास्तु दोष रह जाते हैं। ऐसे में गृह प्रवेश के समय हवन-पूजन और नवग्रह मंडल पूजा की जाती है, जिसे वास्तु पूजा कहा जाता है।
वास्तु पूजा करने से घर, दफ्तर या व्यावसायिक स्थान के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं और वहां की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। यह पूजा शुभ और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे जीवन सुखी और समृद्ध बनता है। इसलिए शुभ मुहूर्त में वास्तु पूजा करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूजा नए घर, दफ्तर या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त करने में सहायता करती है। आइए जानते हैं कि मार्च 2025 में वास्तु पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब हैं।
गृह प्रवेश और वास्तु पूजा के लिए शुक्ल पक्ष को शुभ माना जाता है। कृष्ण पक्ष में यह शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
शुभ तिथियां
शुभ नक्षत्र
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।