नवीनतम लेख
पूजा-पाठ से लेकर विशेष अनुष्ठान एवं हवन इत्यादि सभी तरह की पूजा में आचमन आवश्यक है। आचमन का शाब्दिक अर्थ है ‘मंत्रोच्चारण के साथ जल को ग्रहण करते हुए शरीर, मन और हृदय को शुद्ध करना।’ शास्त्रों में आचमन की विभिन्न विधियों के बारे में बताया गया है। आचमन किए बगैर पूजा अधूरी मानी जाती है। इतना ही नहीं आचमन करने से पूजा का दोगुना फल भी प्राप्त होता है। विधि व नियम से किया गया आचमन पूर्ण होता है और पूजा पूर्ण होती है। तो आइए इस आलेख में विस्तार से जानते हैं आचमन के महत्व और इसकी विधि।
स्मति ग्रंथ में आचमन के महत्व के बारे में बताया गया है। आचमन करके जलयुक्त दाहिने अंगूठे से मुंह को स्पर्श कराने से अथर्ववेद की तृप्ति होती है। आचमन करने के बाद मस्तक अभिषेक कराने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और आचमन करने के बाद दोनों आंखों को स्पर्श कराने से सूर्य, नासिका (नाक) के स्पर्श से वायु और कानों के स्पर्श से सभी ग्रंथियां तृप्त होती हैं। इसलिए पूजा के पहले आचमन करने का विशेष महत्व होता है।
आचमन के दौरान दिशा का भी महत्व होता है। इस दौरान आपका मुख उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इसके अलावा किसी अन्य दिशा में किया गया आचमन निरर्थक होता है।
आचमन में इस मंत्र का करें जाप
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।