नवीनतम लेख

कब मनाई जाएगी होली भाई दूज

Mar 13 2025

Holi Bhai Dooj 2025: कब मनाई जाएगी होली भाई दूज, जानिए तिथि और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त


होली भाई दूज भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक का त्योहार है, जो होली के बाद मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती है। यह त्योहार रक्षा बंधन की तरह ही विशेष माना जाता है, क्योंकि इसमें बहनें अपने भाइयों के लिए मंगलकामना करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यमराज और यमुनाजी का पूजन करने से मृत्यु भय दूर होता है और भाई की आयु लंबी होती है।



होली भाई दूज 2025 की सही तिथि


2025 में होली भाई दूज पंचांग के अनुसार 15 मार्च दोपहर 2:30 से शुरू होगी और 16 मार्च शाम 5:00 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, उदया तिथि को अधिक मान्यता दी जाती है, इसलिए "होली भाई दूज 16 मार्च रविवार" को मनाई जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगा कर शुभकामनाएं देंगी।



होली भाई दूज 2025 का शुभ मुहूर्त


इस दिन तिलक करने का शुभ समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हालांकि पूरा दिन ही तिलक करने के लिए शुभ माना जाता है, पर उनमें भी कुछ खास मुहूर्त होती हैं। आइए जानते हैं उन शुभ मुहूर्तों के बारे में:


  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:58 से दोपहर 12:46 तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 से 03:16 तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:14 से 06:38 तक रहेगा।


यदि आप इन शुभ मुहूर्तों में भाई को तिलक करेंगे, तो यह अत्यधिक फलदायी होगा।



होली भाई दूज पर करें ये विशेष उपाय


  • भाई की सफलता और मानसिक शांति के लिए इस दिन चंद्रमा को जल अर्पित करें।
  • तिलक के बाद भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधें, इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
  • इस दिन विशेष रूप से मिश्री, बताशे या सफेद मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यमराज और यमुनाजी की कथा सुनने से और उनकी पूजा करने से आयु बढ़ती है और आप रोग से रहित रहते हैं।
  • इस दिन अपने बड़े भाई के पैर छू कर आशीर्वाद लेना चाहिए, इससे आपके जीवन में भी सौभाग्य बना रहता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।