नवीनतम लेख

साल 2025 में दशहरा कब है

Feb 19 2025

Dussehra 2025 Date: साल 2025 में इस दिन मनाई जाएगी विजयादशमी, कब मनाया जाएगा महालया पर्व 


नवरात्रि की शुरुआत सितंबर माह से ही हो जाएगी। विजयादशमी के दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था। इसी कारण से इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। आइए जानें इस साल यानी 2025 में दशहरा पर्व कब मनाया जाएगा।

दुर्गा पूजा 2025 कब है? 


वैदिक पंचांग के अनुसार, दुर्गोत्सव, जो षष्ठी से प्रारंभ होकर विजयादशमी या दशहरा पर समाप्त होने वाले पांच दिवसीय उत्सव को दर्शाता है, 28 सितंबर से आरंभ होगा और 2 अक्टूबर, 2025 को समाप्त होगा।

इस साल कब मनाया जाएगा दशहरा? 


2025 में दशहरा 2 अक्टूबर को होगा। इस दिन गांधी जयंती का भी आयोजन किया जाता है। दशहरा की दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 10 मिनट तक चलेगी।

दुर्गा पूजा 2025 का कैलेंडर 


  • महालया: रविवार, 21 सितंबर, 2025 
  • महा पंचमी: शनिवार, 27 सितंबर, 2025 
  • महा षष्ठी: रविवार, 28 सितंबर, 2025 
  • महा सप्तमी: सोमवार, 29 सितंबर, 2025 
  • महा अष्टमी: मंगलवार, 30 सितंबर, 2025 
  • महानवमी: बुधवार, 1 अक्टूबर, 2025 
  • विजयादशमी/दशहरा: गुरुवार, 2 अक्टूबर, 2025

क्या होता है महालया? 


देवी पक्ष की शुरुआत देवी दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन के साथ होती है, जो महालया अमावस्या के बाद के दिन से प्रारंभ होती है। यह पितृ पक्ष के समापन का संकेत होता है। बता दें कि महालया के अवसर पर हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके अगले दिन देवी पक्ष की शुरुआत होती है, जिसके साथ चंडी पाठ सहित दुर्गा पूजा का आयोजन भी प्रारंभ होता है।

महालया 2025 कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर को समाप्त होगा। महालया अमावस्या, जो पितृ पक्ष का अंतिम दिन है, 2025 में रविवार, 21 सितंबर को मनाई जाएगी।

महालया 2025 कब है?


वैदिक पंचांग के अनुसार, 2025 में पितृ पक्ष 07 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर को समाप्त होगा। महालया अमावस्या, जो पितृ पक्ष का अंतिम दिन है, 2025 में बुधवार, 21 सितंबर को मनाई जाएगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

यह भी जाने