नवीनतम लेख

साल 2025 में धनतेरस तारीख

Feb 17 2025

Dhanteras 2025 Date: साल 2025 में कब मनाया जाएगा धनतेरस? जान लीजिए तिथि और शुभ मुहूर्त  


धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन धनवंतरी समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें देवताओं का वैद्य कहा जाता है। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरी की उपासना को श्रेष्ठ माना गया है। इसी दिन कुबेर महाराज की उपासना से धन, सुख और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। धनतेरस के दिन मूल्यवान धातुओं और नए बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि इस साल धनतेरस की तिथि, मुहूर्त और इसका महत्व क्या है।


2025 में धनतेरस कब है?


इस वर्ष, यानी 2025 में, धनतेरस भारत में 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व दिवाली से दो दिन पहले आता है और इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है।


धनतेरस का शुभ मुहूर्त


  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: 06:49 PM से 07:49 PM
  • अवधि: 1 घंटा
  • प्रदोष काल: 05:19 PM से 07:49 PM
  • वृषभ काल: 06:49 PM से 08:46 PM
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर 2025, 12:18 PM
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर 2025, 01:51 PM


यम दीप का विशेष महत्व


मान्यता है कि इस दिन परिवार के किसी भी सदस्य को असामयिक मृत्यु से बचाने के लिए मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर दीपक जलाया जाता है। इसे यम दीपदान कहा जाता है और यह धार्मिक अनुष्ठान त्रयोदशी तिथि की रात किया जाता है।


धनतेरस का महत्व


धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, संपत्ति और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और धन्वंतरी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं, शाम के समय घर की चौखट पर यम दीपदान करने की परंपरा है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर नए सामान की खरीदारी करने से घर में सौभाग्य, सुख और समृद्धि आती है। साथ ही, यह भी माना जाता है कि जो लोग इस दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा करते हैं, उन्हें सभी प्रकार की बीमारियों और कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।