नवीनतम लेख

7 फरवरी 2025 का पंचांग

Feb 06 2025

Aaj Ka Panchang: आज 7 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 7 February 2025: आज 07 फरवरी 2025 माघ माह का 25वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर इंद्र योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त है। जो दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत माता लक्ष्मी को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 7 फरवरी 2025


  • तिथि - माघ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि
  • नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र
  • दिन/वार - शुक्रवार
  • योग - इंद्र योग और रवि योग
  • करण - गर और वणिज


सूर्य-चंद्र गोचर 7 फरवरी 2025


वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 7 फरवरी, 2025 को सूर्य, मंगल और बुध ग्रहों की युति बेहद शुभ है। इन 3 शक्तिशाली ग्रहों की कृपा से 3 राशियों की झोली धन से भरने की प्रबल संभावना है। आपको बता दें,ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृषभ, मकर और कर्क राशि के जातकों के लिए 7 फरवरी, 2025 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को इस दिन धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।


  • वृषभ राशि  -  बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, विशेषकर शेयर बाजार और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा या नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। 
  • कर्क राशि -  बुध के कर्क राशि में आने से जातकों के संचार कौशल में बदलाव आ सकता है। कुछ जातक अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से अपनी बात व्यक्त कर सकते हैं। कर्क राशि में बुध की स्थिति जातकों को अपनी भावनाओं पर अधिक नियंत्रण रखने में मदद कर सकती है।
  • मकर राशि - आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जैसे कि नई नौकरी या नया व्यापार शुरू करना।  व्यापार में आपको सफलता और लाभ मिल सकता है। आपके परिवार और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। आपको नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपके करियर में तरक्की होगी।


सूर्य और चंद्रमा का समय


सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 57 मिनट से लेकर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 56 मिनट तक

चंद्रोदय -  देर रात 01 बजकर 14 मिनट से लेकर

चंद्रास्त - 08 फरवरी को सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक


आज का शुभ मुहूर्त और योग 7 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - रात 08 बजकर 33 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 07 बजकर 20 मिनट तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक।
  • अमृत काल - दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 56 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त -  देर रात 02 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 03 बजकर 03 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 09 मिनट तक।
  • प्रदोष काल - शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 11 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2025


  • राहु काल -  सुबह 11 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक।
  • गुलिक काल -  सुबह 08 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 54 मिनट तक।
  • यमगंड -   दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 50 मिनट तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - सुबह 9 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक है। 


पर्व और त्योहार 7 फरवरी 2025


7 फरवरी 2025 व्रत - शुक्रवार माता लक्ष्मी व्रत


आज का उपाय 7 फरवरी 2025


7 फरवरी को रवि और इंद्र योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा वृषभ  राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। इस शुभ योग में आपकी सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आज 7 फरवरी को माघ मास का शुक्रवार का दिन है और यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए आप आज के दिन गुलाबी या लाल वस्त्र पहनें और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। माता को पीले सफेद मिठाई का भोग लगाएं और आज के दिन अन्न और सफेद चीजों का दान करने बेहद शुभ माना गया है।  


आज के पंचांग का महत्व


आज माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। यह तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज रोहिणी नक्षत्र है, जो कि शुभ कार्यों के लिए अच्छी मानी जाती है। रोहिणी नक्षत्र भी एक शुभ नक्षत्र है, जो कि रचनात्मक कार्यों और यात्रा के लिए अच्छा माना जाता है। आज इंद्र और रवि योग है, जो शुभ कार्यों में वृद्धि और सफलता का प्रतीक है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। वहीं आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आपको किसी कारणवश यात्रा करना पड़ रहा है तो आप दही चीनी और गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाए, इससे आपको सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है और उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। 


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।