नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang, 4 February 2025: आज 04 फरवरी 2025 माघ माह का 22वां दिन का है और पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और शुभ योग का संयोग भी बन रहा है।
आज ही चंद्रमा का मेष राशि में गोचर भी होने जा रहा है। आज किसी भी काम को करने के लिए अभिजीत मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना होता है। जो दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है और राहुकाल शाम 03 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 35 मिनट तक है। आज रथ सप्तमी का व्रत भी रखा जाएगा। जो सूर्यदेव को समर्पित है।
आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से सफलता मिल सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
4 फरवरी को चंद्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इसका मेष और तुला राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, करियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए, धैर्य और संयम बनाए रखें। किसी को भी उधार पैसे देने से बचें। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि - चंद्र परिवर्तन लव लाइफ वालों के लिए खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और उनसे गिफ्ट मिल सकता है, जिससे मन बेहद खुश होगा। पार्टनर आपके प्यार के प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
4 फरवरी 2025 व्रत - रथ सप्तमी व्रत और नर्मदा जयंती
पंचांग का उपयोग शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे अच्छे समय का निर्धारण करने के लिए किया जाता है। यह त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की तारीखों का निर्धारण करने में भी मदद करता है। पंचांग का उपयोग करके, हम अपने जीवन को अधिक समृद्ध और सफल बना सकते हैं। आज कई शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त दिए गए हैं। जिसके आधार पर आप शुभ काम को करने के लिए मुहूर्त देख सकते हैं और अशुभ परिणाम से बच सकते हैं। साथ ही आज के दिन कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।