नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 27 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध और शिव योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि रूप से करें। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज गुरुवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
तिथि - फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि
नक्षत्र - शतभिषा नक्षत्र
दिन/वार - गुरुवार
योग - सिद्ध और शिव योग
करण - शकुनि
वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। इसकी तेज़ गति के कारण, यह हमारे मनोदशा में लगातार बदलाव लाता रहता है। 27 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में बुध, शुक्र, शनि और चंद्रमा की युति से चतुर्ग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है।
27 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र और शिव के साथ-साथ सिद्ध योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें।
आज शतभिषा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन केले के पेड़ की पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।