नवीनतम लेख

26 फरवरी 2025 का पंचांग

Feb 25 2025

Aaj Ka Panchang: आज 26 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 26 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र और परिघ और शिव योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजे तक है। आज तिथि के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधि रूप से करें। वहीं आज महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। जो सभी व्रतों में सौभाग्यशाली माना जाता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज बुधवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 26 फरवरी 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि
  • नक्षत्र - श्रवण  नक्षत्र
  • दिन/वार - बुधवार
  • योग - परिघ और शिव योग
  • करण -  विष्टि और वणिज



सूर्य-चंद्र गोचर 26 फरवरी 2025


ज्योतिष गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई अत्यंत शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इन योगों में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होंगे। अब ऐसे में इस गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


  • सिंह राशि - सिंह राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें चंद्रमा की विशेष कृपा से धन लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही, उनके पद में भी उन्नति हो सकती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से, जो सिंह राशि के जातक अविवाहित हैं, उनका विवाह तय हो सकता है।
  • तुला राशि - तुला राशि के जातकों पर भी चंद्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को 26 फरवरी से पहले पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। भगवान शिव की कृपा से, विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा।
  • वृश्चिक राशि - शिव जी की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बनी हुई है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं, जिससे राहत और संतुष्टि मिलेगी।



सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 54 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 24 मिनट तक
  • चंद्रोदय -  शाम 04 बजकर 49 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक



आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 42 मिनट तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13  मिनट तक।
  • अमृत काल - सुबह 07 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 59 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - नहीं है।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 29  मिनट से लेकर  03 बजकर 15 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 41 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर रात 01 बजकर 02 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 25 फरवरी 2025   


  • राहु काल - दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजे तक
  • गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक।
  • यमगंड -  सुबह 08 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 42 मिनट तक।
  • दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  -  दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।



महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025


हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। वर्ष 2025 में, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी।


  • निशिता काल पूजा समय- 27 फरवरी को सुबह 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक
  • शिवरात्रि पारण समय - 27 फरवरी को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक
  • प्रथम प्रहर पूजा - 26 फरवरी को शाम 06 बजकर 29 मिनट से रात 09 बजकर 34 मिनट तक
  • द्वितीय प्रहर पूजा - 26 फरवरी को रात 09 बजकर 34 मिनट से 27 फरवरी को 12 बजकर 39 मिनट तक
  • तृतीय प्रहर पूजा - 27 फरवरी को 12 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 44 मिनट तक
  • चतुर्थ प्रहर पूजा - 27 फरवरी को 03 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक



पर्व और त्योहार 26 फरवरी 2025


  • 26 फरवरी 2025 व्रत - बुधवार व्रत और महाशिवरात्रि व्रत



आज का उपाय 26 फरवरी 2025


26 फरवरी को श्रवण नक्षत्र और शिव, परिघ योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही आज महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है।



26 फरवरी 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज श्रवण नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की पूजा के लिए निशिता काल और चार प्रहर का विशेष महत्व है। इन मुहूर्तों में पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक का भी बहुत महत्व है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।