नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 22 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर 01 बजकर 03 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 14 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शनिवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
चंद्र देव 22 फरवरी को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिनकी कृपा से व्यक्ति को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिलता है।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा रहेगी। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। चंद्र देव की कृपा प्राप्त करने के लिए सफेद चीजों का दान करना शुभ माना गया है। इससे आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक नया पार्टनर मिल सकता है जिसके साथ मिलकर आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है और कारोबार में तेजी आएगी।
मकर राशि- चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि वालों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। इस राशि पर मंगल देव की विशेष कृपा है, जिससे जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और सभी बिगड़े काम बनेंगे। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे जीवन में बड़ा बदलाव होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा।
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 57 मिनट से लेकर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 22 मिनट तक
चंद्रोदय - शाम 05 बजकर 20 मिनट से लेकर
चंद्रास्त - 23 फरवरी को सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 54 मिनट से लेकर अगले दिन शाम 03 बजकर 54 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक।
अमृत काल - सुबह 08 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 56 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर 01 बजकर 03 मिनट तक
विजय मुहूर्त - देर रात 02 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 39 मिनट तक।
निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर रात 01 बजकर 02 मिनट तक।
संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।
22 फरवरी को ज्येष्ठ नक्षत्र और हर्षण योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा धनु राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। इस दिन व्रत जरूर रखें। इससे व्यक्ति की कुंडली में स्थित शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।
आज ज्येष्ठ नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आज शनिवार है, जो शनिदेव को समर्पित है। आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन आप किसी नए काम की शुरुआत न करें। आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।