नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 18 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 08 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 04 बजकर 48 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही आज यशोदा जयंती भी है। इस दिन माता यशोदा की पूजा पूजा-अर्चना करने का विधान है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज मंगलवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
18 फरवरी को चित्रा और वृद्धि योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही आज यशोदा जयंती भी है, जो यशोदा माता को समर्पित है। इस दिन माता की पूजा-अर्चना करने से दांपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है।
आज चित्रा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आज मंगलवार है, जो हनुमान जी को समर्पित है। आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। साथ ही आज यशोदा जयंती भी है। जो माता यशोदा को समर्पित है। इस दिन माता यशोदा की पूजा-अर्चना करने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, षष्ठी तिथि शुभ और मंगलकारी मानी जाती है।स्वाती नक्षत्र को 'स्वतंत्रता का नक्षत्र' कहा जाता है। यह नक्षत्र व्यापार, यात्रा और नए कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। वणिज करण को व्यापार और वाणिज्य के लिए शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए राहुकाल से पहले का समय शुभ होता है। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।