नवीनतम लेख

17 फरवरी 2025 का पंचांग

Feb 16 2025

Aaj Ka Panchang: आज 17 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


 Aaj Ka Panchang 17 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त  दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 08 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 22 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 46 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन भोलेनाथ की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 17 फरवरी 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की पंचमी तिथि
  • नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र
  • दिन/वार -  सोमवार
  • योग - शूल योग
  • करण -  कौलव और गर


सूर्य-चंद्र गोचर 17 फरवरी 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा वर्तमान में सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जो सूर्य की राशि है। इससे पहले, वे कर्क राशि में थे, जहाँ वे उच्च स्थिति में थे और बहुत शक्तिशाली थे। शनिवार, 15 फरवरी, 2025 को, चंद्रदेव 5 बजकर 44 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वे सोमवार, 17 फरवरी, 2025 की शाम तक इस राशि में रहेंगे। इस राशि के स्वामी बुध हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि चंद्रमा और बुध के बीच एक विशेष संबंध है। चंद्रमा को बुध का पिता माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद, बुध ग्रह चंद्रमा को अपना शत्रु मानता है।

  • मेष राशि - चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। इससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। संतान से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही, संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान में कमी आ सकती है, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।
  • तुला राशि - तुला राशि के जातकों को यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। 
  • कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का कन्या राशि में जाना प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं, जिससे वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है। आपकी सेट किए हुए लक्ष्य पूरे नहीं होंगे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है।


सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 01 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 20 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 17 फरवरी को शाम 05 बजकर 20 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 18 फरवरी को सुबह 10 बजकर 02 मिनट तक


आज का शुभ मुहूर्त और योग 17 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 09 बजकर 02 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 12  मिनट तक।
  • अमृत काल - देर रात 12 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 02 बजकर 33 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 28  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 36 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 29 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 17 फरवरी 2025   


  • राहु काल - सुबह 08 बजकर 22 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 46 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक।
  • यमगंड -  सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।
  • दिशाशूल - पूर्व दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक।


पर्व और त्योहार 17 फरवरी 2025


  • 17 फरवरी 2025 व्रत - सोमवार व्रत 


आज का उपाय 17 फरवरी 2025


17 फरवरी को चित्रा और शूल योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं, इस दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग की अर्धपरिक्रमा जरूर लगानी चाहिए। 


17 फरवरी 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज चित्रा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आज सोमवार है, जो कि भगवान शिव का दिन है। आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो कि पितरों को समर्पित है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। आज के दिन पितरों को तर्पण करना चाहिए। आज के दिन गरीबों को दान देना चाहिए। आपको बता दें, पंचमी तिथि शुभ कार्यों के लिए अच्छी मानी जाती है। चित्रा नक्षत्र रचनात्मक और कलात्मक कार्यों के लिए उत्तम है और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन दान-पुण्य विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।