नवीनतम लेख

13 फरवरी 2025 का पंचांग

Feb 12 2025

Aaj Ka Panchang: आज 13 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 13 February 2025: आज 13 फरवरी 2025 माघ माह का 31वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त  दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। जो भगवान श्रीहरि विष्णु  को समर्पित है। वहीं आज से ही फाल्गुन माह भी आरंभ हो रहा है। जिसके कारण यह महीने सुख-सौभाग्य प्राप्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस माह में भगवान शिव, भगवान विष्णु और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।  आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 13 फरवरी 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की प्रतिपदा
  • नक्षत्र - मघा नक्षत्र
  • दिन/वार -  गुरुवार
  • योग - शोभन योग
  • करण - बालव 


सूर्य-चंद्र गोचर 13 फरवरी 2025


मन के कारक ग्रह चंद्र का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। चंद्र ग्रह सबसे तेजी से राशि और नक्षत्र बदलते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन शोभन योग और अतिगण्ड योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा, इसी दिन सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर चंद्र देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चंद्र के इस गोचर से 12 राशियों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा। कुछ राशियों के जातकों को उनका सोलमेट मिल जाएगा, तो कुछ जातकों के रिश्ते में दरार आने की संभावना भी है।

  • मेष राशि -  रिश्तों में रोमांस और सद्भावना बढ़ेगी। इसका मतलब है कि आपके रिश्तों में प्यार और सौहार्द बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा रोमांटिक महसूस करेंगे और आपके बीच के संबंध मजबूत होंगे।
  • मिथुन राशि - गुरुवार का दिन उन लोगों के लिए खास है जो अपने पार्टनर से दूर हैं। इस दिन उनकी मुलाकात अपने सोलमेट से होने की संभावना है। साथ में समय बिताने से उनके बीच प्यार और भी गहरा होगा। जो लोग अभी तक अविवाहित हैं, उनके लिए भी यह दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। गुरुवार की शाम तक उनका रिश्ता तय होने की प्रबल संभावना है।
  • तुला राशि -  यह समय प्यार और रिश्तों के लिए बहुत अच्छा है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह समय अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यह समय नए रिश्ते की शुरुआत करने का है।
  • मीन राशि - आज का दिन आपके लिए अपने पार्टनर के साथ बिताने और उनकी भावनाओं को समझने के लिए बहुत अच्छा है। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आप दोनों के बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा।


सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 03 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 08 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 13 फरवरी को शाम 07 बजकर 08 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 14 फरवरी को सुबह 08 बजकर 02 मिनट तक


आज का शुभ मुहूर्त और योग 13 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 15  मिनट तक।
  • अमृत काल - शाम 06 बजकर 32 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 13 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 25  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 20 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 41 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 22 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 08 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 13 फरवरी 2025   


  • राहु काल - दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 9 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक।
  • यमगंड -  सुबह 07 बजकर 04 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 28 मिनट तक।
  • दिशाशूल - दक्षिण दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - सुबह 10 बजकर 48 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 33 मिनट तक।


पर्व और त्योहार 13 फरवरी 2025


  • 12 फरवरी 2025 व्रत - गुरुवार व्रत, फाल्गुन माह आरंभ


आज का उपाय 13 फरवरी 2025


13 फरवरी को शोभन योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज से फाल्गुन माह शुरू है। इस माह में भगवान शिव, विष्णु जी और चंद्रदेव की पूजा विधिवत रूप से करें।  प्रातः काल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें फूल, फल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। भगवान शिव को सफेद फूल और श्रीकृष्ण को पीले फूल अर्पित करें। शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें।


13 फरवरी 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज फाल्गुन माह की शुरुआत है। यह माह हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं, जैसे कि महाशिवरात्रि और होली। आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव की पूजा का भी महत्व है। इतना ही नहीं, इसी माह में चंद्रदेव की पूजा भी विधिवत रूप से करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको मानसिक परेशानी है तो इस माह चंद्रदेव को अर्घ्य देना चाहिए और पूजा-पाठ करने के साथ-साथ दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।