नवीनतम लेख

10 फरवरी 2025 का पंचांग

Feb 10 2025

Aaj Ka Panchang: आज 10 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 10 February 2025: आज 10 फरवरी 2025 माघ माह का 28वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथियां एक साथ पड़ रही है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त है। जो दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 8 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं। जो भगवान शिव को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 10 फरवरी 2025


  • तिथि - माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि
  • नक्षत्र - पुनर्वसु  और पुष्य नक्षत्र
  • दिन/वार -  सोमवार
  • योग - प्रीति और आयुष्मान योग
  • करण - गर और वणिज


सूर्य-चंद्र गोचर 10 फरवरी 2025


वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रदेव को सभी ग्रहों में विशेष स्थान दिया गया है। चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं और यह सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रह हैं। चंद्रमा लगभग 28 दिनों में सभी 12 राशियों से होकर गुजरते हैं, यानी औसतन 2.3 दिनों में एक राशि में रहते हैं। 10 फरवरी को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा।

  • सिंह राशि -  सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। प्रमोशन मिल सकता है। यह समय कारोबारियों के लिए भी अनुकूल रहेगा, मुनाफा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
  • मकर राशि - मकर राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। प्रेमियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को भी फायदा होगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी।
  • कन्या राशि -  नौकरी और व्यवसाय में भी सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में भी वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य भी इस दौरान अच्छा रहेगा। किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के होने की संभावना नहीं है। घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर होंगे और सभी मिलजुल कर रहेंगे।


सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 06 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 15 मिनट तक
  • चंद्रोदय -  शाम 04 बजकर 15 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 11 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक


आज का शुभ मुहूर्त और योग 10 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक।
  • अमृत काल - शाम 3 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 10 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त -  सुबह 02 बजकर 10  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 29 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 20 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2025   


  • राहु काल - सुबह 8 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक
  • गुलिक काल -  दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक।
  • यमगंड -  सुबह 11 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।
  • दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - दोपहर 1 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक है। दूसरा मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 01 मिनट तक।


पर्व और त्योहार 10 फरवरी 2025


  • 10 फरवरी 2025 व्रत - सोमवार व्रत 


आज का उपाय 10 फरवरी 2025


10 फरवरी को प्रीति और आयुष्मान योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। इस शुभ योग में व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज 10 फरवरी को माघ मास का सोमवार का दिन है और इस दिन सोमवार का व्रत रखा जाएगा।  इसलिए आप आज के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन व्रत रखें और दान-पुण्य विशेष रूप से करें। 


10 फरवरी 2025: आज के पंचांग का महत्व


आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित है। आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। यह योग किसी भी कार्य को करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आज चंद्रमा सिंह राशि में है। सिंह राशि में चंद्रमा होने से व्यक्ति के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही प्रेम और संबंधों में मजबूती आती है। आज भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है। आज सफेद चीजों का दान अवश्य करें। 


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।