Aaj Ka Panchang: आज 8 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 08 March 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर आद्रा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं आज होलाष्टक का दूसरा दिन है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शनिवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 08 मार्च 2025
- तिथि - फाल्गुन माह की नवमी तिथि
- नक्षत्र - आद्रा नक्षत्र
- दिन/वार - शनिवार
- योग - आयुष्मान योग
- करण - कौलव और तैतिल
सूर्य-चंद्र गोचर 08 मार्च 2025
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इसलिए, चंद्रमा का गोचर सभी 12 राशियों के जातकों के मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर प्रभाव डालता है। चंद्रमा का गोचर व्यक्ति के स्वभाव, भावनाओं और दिन-प्रतिदिन के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है।
- मेष राशि - चंद्रमा के गोचर के दौरान, मेष राशि वालों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हो सकती है। उन्हें अपने निर्णयों में सावधानी बरतनी चाहिए और आवेगपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता तथा माता के साथ व्यवहार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
- मिथुन राशि - मिथुन राशि में चंद्र गोचर का प्रभाव व्यक्ति की मानसिक स्थिति और भावनाओं पर गहरा असर डालता है। मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर होने से व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, संवाद कौशल और रचनात्मकता में वृद्धि होती है। इस दौरान व्यक्ति को नए विचार आते हैं और वह अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से व्यक्त कर पाता है।
- मीन राशि - मीन राशि में चंद्र गोचर का प्रभाव व्यक्ति की भावनाओं, अंतर्ज्ञान और संवेदनशीलता को गहरा कर सकता है। यह समय आत्म-चिंतन, रचनात्मकता और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अनुकूल होता है।
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 45 मिनट से लेकर
- सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 25 मिनट तक
- चंद्रोदय - 08 मार्च को सुबह 01 बजकर 07 मिनट से लेकर
- चंद्रास्त - 09 मार्च को सुबह 03 बजकर 24 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त और योग 08 मार्च 2025
- सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक।
- अमृत काल - दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 03 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 41 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 08 मार्च 2025
- राहु काल - सुबह 09 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक
- गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 18 मिनट तक
- यमगंड - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक
- दिशाशूल - पूर्व दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- दुर्मुहूर्त - सुबह 08 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक।
पर्व और त्योहार 08 मार्च 2025
- 08 मार्च 2025 व्रत - शनिवार व्रत और होलाष्टक का दूसरा दिन
आज का उपाय 08 मार्च 2025
08 मार्च को आद्रा नक्षत्र और आयुष्मान योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। इस दिन शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए दान-पुण्य अवश्य करें और पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। साथ ही आज होलाष्टक का दूसरा दिन है। इसलिए आज के दिन किसी भी तरह के कोई भी शुभ काम न करें।
08 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज आद्रा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज शनिवार का दिन है। आज शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। आज विधिवत रूप से शनिदेव को काले तिल और सरसो तेल चढ़ाएं और इस दिन तेल का दान अवश्य करें।