नवीनतम लेख

6 March 2025 Panchang (6 मार्च 2025 का पंचांग)

Mar 03 2025

Aaj Ka Panchang: आज 6 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 06 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं आज रोहिणी व्रत भी रखा जा रहा है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज गुरुवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 06 मार्च 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की सप्तमी तिथि
  • नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र
  • दिन/वार - गुरुवार
  • योग - विष्कुम्भ योग
  • करण - वणिज और विष्टि



सूर्य-चंद्र गोचर 06 मार्च  2025


आज ग्रह गोचर की कोई युति नहीं बन रही है।



सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 47 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 27 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 06 मार्च को सुबह 11 बजकर 10 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 07 मार्च को रात 12 बजकर 21 मिनट तक



आज का शुभ मुहूर्त और योग 06 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 01 बजकर 08 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13  मिनट तक।
  • अमृत काल - रात 09 बजकर 01 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 33 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 10  मिनट से लेकर  03 बजकर 03 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 41 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 06 मार्च 2025


  • राहु काल - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 42 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक
  • यमगंड -  सुबह 08 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 43 मिनट तक।
  • दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  -  सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक।



पर्व और त्योहार  06 मार्च 2025


  • 06 मार्च 2025 व्रत - गुरुवार व्रत और रोहिणी व्रत



आज का उपाय  06 मार्च 2025


03 मार्च को रोहिणी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें। गुरुवार का व्रत रखें और भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं। पीले रंग के वस्त्र पहनें और पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। भगवान विष्णु को पीले रंग के फल और मिठाई का भोग लगाएं। गुरुवार की व्रत कथा का पाठ करें।



06 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज रोहिणी नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज गुरुवार का दिन है। आज भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि-विधान के साथ करें। साथ ही मंत्रों का जाप करें। इससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही भाग्योदय हो सकता है।


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।