नवीनतम लेख

27 March 2025 Panchang (27 मार्च 2025 का पंचांग)

Mar 21 2025

Aaj Ka Panchang: आज 27 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 27 March 2025: आज 27 मार्च 2025 चैत्र माह का ग्यारहवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष तिथि त्रयोदशी है। वहीं आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा, इसके बाद शुभ योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं। गूरूवार का व्रत भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है। ध्यान रहे कि ये अवधि पंचक की चल रही है, इस दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। साथ ही आपको बता दें कि आज मासिक शिवरात्रि है और प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। आज के दिन कुछ समय के लिए भद्रा का भी साया रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 27 मार्च 2025


  • तिथि - चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि 
  • नक्षत्र - शतभिषा
  • दिन/वार- गुरूवार
  • योग - साध्य योग और शुभ योग
  • करण - गर और वणिज


कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 27 मार्च प्रात:काल 01:42 बजे 

कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त- 27 मार्च रात्रि 11:03 बजे


सूर्य-चंद्र गोचर- आज सूर्य-चंद्र गोचर नहीं है। 


  • सूर्य - मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - कुंभ राशि में रहेंगे।


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 6 बजकर 36 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 28 मार्च प्रात:काल 05 बजकर 26 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 28 मार्च शाम 04 बजकर 25 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 27 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - आज सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं बन रहा है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात: 04:43 बजे से सुबह 05:30 बजे तक।
  • अमृत काल - शाम 05:56 बजे से शाम 07:25 बजे तक।  
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:51 तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:35 बजे से शाम 06:58 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त - 28 मार्च रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 28 मार्च रात्रि 12 बजकर 49 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:36 बजे से शाम 07:46 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 27 मार्च 2025


  • राहु काल   - दोपहर 01:59 बजे से दोपहर 03:31 बजे तक।
  • गुलिक काल  - सुबह 09:22 बजे से सुबह 10:54 बजे तक।
  • यमगंड - 27 मार्च सुबह 06:17 बजे से 28 मार्च रात्रि 12:34 बजे तक।
  • दिशाशूल - दक्षिण दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - सुबह 10:23 बजे से सुबह 11:13 बजे तक और दोपहर 03:19 बजे से दोपहर 04:08 बजे तक। 
  • भद्रा - 27 मार्च रात्रि 11:03 बजे से 28 मार्च सुबह 6:16 बजे तक। 
  • पंचक - पूरा दिन  


27 मार्च 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


आज आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत भी है। 


आज का उपाय 27 मार्च 2025


27 मार्च को साध्य और शुभ योग बन रहा है। इन दोनों ही योगों को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज गुरूवार का दिन है और साथ ही प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी है । ऐसे में आप आज भगवान  विष्णु और भगवान भोलेनाथ की पूजा विधवत रूप से करें। साथ ही इस दिन पीले रंग की वस्तुओं जैसे चने की दाल, केले, हल्दी और पीले वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज मासिक शिवरात्रि भी है, ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें। फिर बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करें। दीपक जलाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इस दिन गरीबों को भोजन और कपड़े का दान भी अवश्य करें। साथ ही बता दें कि प्रदोष व्रत में भगवान महादेव की पूजा की जाती है और उपवास किया जाता है। यह प्रदोष व्रत करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते है और उन्हें शिव धाम की प्राप्ति होती है। 


27 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज शतभिषा नक्षत्र है। इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिये सामान्य माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मासिक शिवरात्रि है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा करें। 


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।