नवीनतम लेख

26 March 2025 Panchang (26 मार्च 2025 का पंचांग)

Mar 21 2025

Aaj Ka Panchang: आज 26 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 26 March 2025: आज 26 मार्च 2025 चैत्र माह का दसवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष तिथि द्वादशी है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, इसके बाद साध्य योग रहेगा। वहीं चंद्रमा दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं। बुधवार का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। आज यानि 26 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर पंचक शुरू हो रहे हैं, जो 30 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 35 मिनट तक जारी रहेंगे। ध्यान रहे कि पंचक की अवधि के दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 26 मार्च 2025


  • तिथि - चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि 
  • नक्षत्र - धनिष्ठा
  • दिन/वार - बुधवार
  • योग - सिद्ध योग और साध्य योग
  • करण - कौलव और तैतिल 


कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि प्रारंभ- 26 मार्च प्रात:काल 03:45 बजे 

कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि समाप्त- 27 मार्च प्रात:काल 01:42 बजे


सूर्य-चंद्र गोचर


सूर्य- मीन राशि में रहेंगे। 

चंद्र- शनि और चंद्रमा का संयोग 26 मार्च को कुंभ राशि में होगा, जिससे विष योग का निर्माण होगा। यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन 4 राशियों को होगा फायदा- 

  • मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता और सरकारी क्षेत्रों में अवसर मिलेगा।
  • तुला राशि: आर्थिक मामलों में सुधार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मकर राशि: धन लाभ और करियर में तरक्की होगी।
  • कुंभ राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक स्थिरता का अनुभव होगा।


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर 
  • सूर्यास्त-  शाम 6 बजकर 36 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय- 27 मार्च प्रात:काल 04 बजकर 51 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त- 27 मार्च दोपहर 03 बजकर 19 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - आज सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं बन रहा है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात: 04:44 बजे से सुबह 05:31 बजे तक।
  • अमृत काल - शाम 04:40 बजे से शाम 06:11 बजे तक।  
  • अभिजीत मुहूर्त - आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। 
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:34 बजे से शाम 06:58 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त - 27 मार्च रात्रि 12 बजकर 30 मिनट से 27 मार्च रात्रि 12 बजकर 50 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:36 बजे से शाम 07:46 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 26 मार्च 2025


  • राहु काल  - दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक।
  • गुलिक काल - सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।
  • यमगंड - सुबह 07:50 बजे से सुबह 09:22 बजे तक।
  • दिशाशूल - उत्तर दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक।


26 मार्च 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि भगवान गणेश को समर्पित है। इसके अलावा आज पापमोचिनी एकादशी का पारण भी किया जाएगा। 


आज का उपाय 26 मार्च 2025


26 मार्च को सिद्ध और साध्य योग बन रहा है। इन दोनों ही योगों को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज बुधवार का दिन है और साथ ही पापमोचिनी एकादशी का पारण भी किया जाएगा। आप आज भगवान गणेश की पूजा विधवत रूप से करें। साथ ही बुधवार के दिन पालक, साबुत मूंग हरे या नीले रंग के कपड़े, हरी घास, कांसे का बर्तन, हरी चूड़ियां आदि चीजों का दान करें। इससे कुंडली में बुध देव मजबूत होंगे। 

 

26 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज धनिष्ठा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। साथ ही चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन  भगवान गणेश की विधिवत रूप से पूजा करें।   

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।