नवीनतम लेख

साल 2025 में प्रॉपर्टी खरीद के शुभ मुहूर्त

Dec 30 2024

Property Kharidne ke muhurat 2025: 2025 में आप भी खरीदना चाहते हैं प्रापर्टी? तो यहां देखे शुभ मुहूर्त 



भारतीय संस्कृति में शुभ मुहूर्त का महत्व सदियों से जारी है। चाहे वह शादी-विवाह हो, मुंडन, अन्य अनुष्ठान, या फिर संपत्ति की खरीदारी, शुभ मुहूर्त का पालन करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। यही कारण है कि लोग किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश करते हैं। संपत्ति खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय है जिसमें आपका भविष्य और वित्तीय स्थिरता शामिल है। ऐसे में शुभ मुहूर्त का चयन करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। यह न केवल आपके निवेश को सफल और लाभदायक बनाता है बल्कि आपके जीवन में स्थिरता और सुख-शांति भी लाता है। शुभ मुहूर्त का चयन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किया जाता है जिसमें ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को ध्यान में रखा जाता है। यह शुभ समय ऐसे होते हैं जब ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होती है और आपके फैसले के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको 2025 में संपत्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही बताएंगे कि शुभ मुहूर्त का चयन क्यों महत्वपूर्ण है और 2025 में संपत्ति खरीद के लिए शुभ मुहूर्त क्या है। तो आइए जानें शुभ मुहूर्त के बारे में और अपने निवेश को सफल और लाभदायक बनाएं।

शुभ तिथियों पर ही क्यों खरीदना चाहिए प्रॉपर्टी 


प्रॉपर्टी खरीदना न केवल आपके जीवन का एक बड़ा फैसला है बल्कि यह आपके परिवार के लिए सुख और समृद्धि भी लाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रॉपर्टी खरीदने का समय भी बहुत महत्वपूर्ण है? हिन्दू परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का चयन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट कर सकते हैं जो आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त के अनुसार गाइड कर सकते हैं। ग्रहों की स्थिति भी प्रॉपर्टी खरीदने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विभिन्न ग्रहों का मानव जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है और यह आपके अलग-अलग भाव में उनकी स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए शुभ मुहूर्त पर प्रॉपर्टी खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए शुभ नक्षत्र कौन से हैं? 


प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का चयन करने में ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुछ नक्षत्रों को शुभ माना जाता है, जैसे कि माघ, पूर्वा भाद्रपद और अनुराधा। लेकिन ग्रहों की स्थिति के अलावा, राहु, केतु और सूर्य की वर्तमान स्थिति भी देखनी चाहिए। इनकी स्थिति भी मानव जीवन को प्रभावित कर सकती है। कुछ नक्षत्र ऐसे हैं जिनके दौरान प्रॉपर्टी खरीदने की सलाह दी जाती है। इनमें शामिल हैं:

आश्लेषा नक्षत्र 
रोहिणी नक्षत्र
उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र
माघ नक्षत्र
पूर्व भाद्रपद नक्षत्र
अनुराधा नक्षत्र
विशाखा नक्षत्र

साल 2025 में प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त की लिस्ट 


जनवरी प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 16, 17, 23, 24 और 31 जनवरी की तिथियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 16 जनवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:19 बजे से 17 जनवरी 2025, सुबह 06:19 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।
  • 17 जनवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:19 बजे से 18 जनवरी 2025, सुबह 06:19 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।
  • 23 जनवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:18 बजे से 24 जनवरी 2025, सुबह 06:18 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।
  • 24 जनवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:18 बजे से 25 जनवरी 2025, सुबह 06:18 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 31 जनवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:14 बजे से 01 फरवरी 2025, सुबह 06:16 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।


फरवरी प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचाग में फरवरी माह 2025 के लिए 7, 13, 14, 20, 21 और 28 फरवरी की तिथियां शुभ बताई गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 01 फरवरी 2025, सुबह 06:16 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।
  • 7 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 06:40 बजे से 08 फरवरी 025, सुबह 06:12 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
  • 13 फरवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:10 बजे से 14 फरवरी 2025, सुबह 06:09 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।
  • 14 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से रात 11:09 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।
  • 20 फरवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:05 बजे से 21 फरवरी 2025, सुबह 06:04 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।
  • 21 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:04 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 28 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: दोपहर 01:40 बजे से 01 मार्च 2025, रात 03:16 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

मार्च प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 27 और 28 मार्च की तिथियों और मुहूर्त का पालन कर सकते हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 6 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:05 से 07 मार्च 2025, सुबह 05:53 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
  • 7 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:53 बजे से रात 11:32 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
  • 13 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:47 बजे से 14 मार्च 2025, सुबह 05:46 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।
  • 14 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:46 से सुबह 06:19 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी, पूर्वा फाल्गुनी।
  • 20 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:41 बजे से रात 11:31 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 21 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 01:46 से 22 मार्च 2025, सुबह 05:39 बजे तक, नक्षत्र: मूल।
  • 27 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:34 से 28 मार्च 2025, सुबह 05:33 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।
  • 28 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:33 बजे से रात 10:09 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

अप्रैल प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 3, 4, 10, 17, 18, 24 और 25 अप्रैल की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 3 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 07:02 बजे से 04 अप्रैल 2025, सुबह 05:26 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
  • 4 अप्रैल 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:26 से सुबह 05:51  बजे तक, नक्षत्र: आर्द्रा, मृगशीर्ष।
  • 10 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:21 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।
  • 17 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:15 बजे से सुबह 05:55 बजे तक, नक्षत्र: ज्येष्ठा, अनुराधा।
  • 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 08:21 बजे से 19 अप्रैल 2025, सुबह 05:13 बजे तक, नक्षत्र: मूला।
  • 24 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 10:49 बजे से 25 अप्रैल 2025, सुबह 05:08 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।
  • 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:08 बजे से सुबह 08:53 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

मई प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 1, 2, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 मई की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 1 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:04 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
  • 2 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: दोपहर 01:04 बजे से 03 मई 2025, सुबह 05:03 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।
  • 15 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: दोपहर 02:07 बजे से 16 मई 2025, सुबह 04:56 बजे तक, नक्षत्र: मूल।
  • 16 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:56 बजे से 17 मई 2025, सुबह 04:56 बजे तक, नक्षत्र: मूल, पूर्वा आषाढ़।
  • 22 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:54 बजे से शाम 05:47 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।
  • 23 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 04:02 बजे से 24 मई 2025, सुबह 04:53 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
  • 29 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 10:38 बजे से 30 मई 2025, सुबह 04:52 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।
  • 30 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:52 बजे से रात 09:29 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

जून प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 12, 13, 19, 20, 26, और 27 जून की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 12 जून 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:52 से 13 जून 2025, सुबह 04:52 बजे तक, नक्षत्र: मूल, पूर्वा आषाढ़।
  • 13 जून 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:52 बजे से रात 11:21 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़।
  • 19 जून 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 11:17 बजे से 20 जून 2025, सुबह 04:53 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
  • 20 जून 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:53 बजे से रात 09:45 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
  • 26 जून 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 08:46 बजे से 27 जून 2025, सुबह 04:54 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।
  • 27 जून 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:54 बजे से सुबह 07:22 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

जुलाई प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 10, 11, 17, 24, और 25 जुलाई की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 10 जुलाई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:59 बजे से 11 जुलाई 2025, सुबह 04:59 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़।
  • 11 जुलाई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:59 से सुबह 05:56  बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़, पूर्वा आषाढ़।
  • 17 जुलाई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:02 बजे से 18 जुलाई 2025, सुबह 03:39 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
  • 24 जुलाई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:05 बजे से शाम 04:43 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।
  • 25 जुलाई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 04:00 बजे से 26 जुलाई 2025, सुबह 05:06 बजे तक, नक्षत्र: अश्लेषा।

अगस्त प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 1, 7, 14, 21, 22, और 29 अगस्त की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 1 अगस्त 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 03:40 से 02 अगस्त 2025, सुबह 05:08 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।
  • 7 अगस्त 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:10 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़।
  • 14 अगस्त 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:13 बजे से सुबह 09:06 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
  • 21 अगस्त 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:08 बजे से 22 अगस्त 2025, सुबह 05:16 बजे तक, नक्षत्र: अश्लेषा।
  • 22 अगस्त 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:16 बजे से 23 अगस्त 2025, सुबह 05:16 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।
  • 29 अगस्त 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 11:38 बजे से 30 अगस्त 2025, सुबह 05:18 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।

सितंबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 18, 19, 25, और 26 सितंबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 18 सितंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:32 बजे से 19 सितंबर 2025, सुबह 05:24 बजे तक, नक्षत्र: अश्लेषा।
  • 19 सितंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:24 बजे से 20 सितंबर 2025, सुबह 05:25 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।
  • 25 सितंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 07:09 बजे से 26 सितंबर 2025, सुबह 05:26 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।
  • 26 सितंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:26 बजे से 27 सितंबर 2025, सुबह 05:27 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।

अक्टूबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 16, 17, 23, और 24 अक्टूबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:33 बजे से 17 अक्टूबर 2025, सुबह 05:34 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।
  • 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:34 बजे से 18 अक्टूबर 2025, सुबह 05:34 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।
  • 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:36 बजे से 24 अक्टूबर 2025, सुबह 05:37 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।
  • 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:37 बजे से 25 अक्टूबर 2025, सुबह 05:37 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।

नवंबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 7, 13, 14, 20, 21, और 28 नवंबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 7 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:33 से 08 नवंबर 2025, सुबह 05:45 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
  • 13 नवंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:48 बजे से 14 नवंबर 2025, सुबह 05:49 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।
  • 14 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:49 बजे से रात 09:20 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।
  • 20 नवंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:52 बजे से 21 नवंबर 2025, सुबह 05:53 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।
  • 21 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:53 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 28 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 02:49 से 29 नवंबर 2025, सुबह 05:59 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

दिसंबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, 5, 11, 18, 19, और 26 दिसंबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

  • 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से 06 दिसंबर 2025, सुबह 06:03 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
  • 11 दिसंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:06 बजे से 12 दिसंबर 2025, सुबह 03:55 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।
  • 18 दिसंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:11 बजे से रात 08:07 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 10:51 बजे से 20 दिसंबर 2025, सुबह 06:12 बजे तक, नक्षत्र: मूला।
  • 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 09:00 बजे से 27 दिसंबर 2025, सुबह 06:15 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।