नवीनतम लेख

2025 में कब-कब पड़ेंगे मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत?

Jan 16 2025

साल 2025 में कब-कब पड़ेंगे मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत? जानें इस व्रत का महत्व और पूजा विधि 


कृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए मासिक जन्माष्टमी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत न केवल श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने में मदद करता है बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि भी लाता है। हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का दिन बहुत ही विशेष और पवित्र माना जाता है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। 


इस दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने से व्यक्ति को श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस दिन भगवान कृष्ण को लड्डू का भोग लगाने से विशेष फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं साल 2025 मासिक कृष्ण जन्माष्टमी में कब-कब पड़ रही है? और कैसे आप इस दिन श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।


मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत का महत्व 


हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण दिन है। जो भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जो भी व्रत और पूजन करता है उसे यश, कीर्ति, धन और वैभव प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन व्रत और भगवान श्री कृष्ण के पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस दिन की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है क्योंकि यह भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।


मासिक जन्माष्टमी व्रत 2025 लिस्ट


  • माघ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 21 जनवरी 2025, मंगलवार
  • फाल्गुन माघ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 20 फरवरी 2025, गुरुवार
  • चैत्र मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 22 मार्च 2025 शनिवार
  • वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 20 अप्रैल 2025, रविवार
  • ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 20 मई 2025, मंगलवार
  • आषाढ़ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 18 जून 2025, बुधवार
  • सावन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 17 जुलाई 2025,गुरुवार
  • भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी – 15 अगस्त 2025, शुक्रवार
  • अश्विन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 14 सितंबर 2025, रविवार
  • कार्तिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 13 अक्टूबर 2025, सोमवार
  • मार्गशीर्ष मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 11 नवंबर 2025, मंगलवार
  • पौष मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 11 दिसंबर 2025, गुरुवार


मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि


  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। 
  • भगवान कृष्ण का ध्यान करें: इसके बाद भगवान कृष्ण का ध्यान करके व्रत का संकल्प करना चाहिए।
  • लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान करवाएं: इस दिन लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए।
  • पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करवाएं: इसके बाद उन्हें पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करवाना चाहिए।
  • कपड़े पहनाएं और श्रृंगार करें: फिर उन्हें कपड़े पहनाने चाहिए और उनका श्रृंगार करना चाहिए।
  • माखन मिश्री का भोग लगाएं: भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
  • तुलसी डालें और घी का दिया प्रज्वलित करें: उनके भोग में तुलसी भी अवश्य डालनी चाहिए और उनके सामने घी का दिया प्रज्वलित करना चाहिए।
  • श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करें: श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • आरती करके पूजा संपन्न करें: अंत में उनकी आरती करके पूजा संपन्न करनी चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

यह भी जाने