Aaj Ka Panchang: आज 2 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 02 April 2025: आज 02 अप्रैल 2025 चैत्र माह का सत्रहवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि पञ्चमी है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर आयुष्मान् योग है। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं। बुधवार का व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। साथ ही तिथि के हिसाब से लक्ष्मी पञ्चमी का व्रत कर सकते हैं। आज रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं, जो सभी कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 02 अप्रैल 2025
- तिथि - चैत्र शुक्ल पक्ष पञ्चमी तिथि
- नक्षत्र - कृत्तिका
- दिन/वार - बुधवार
- योग - आयुष्मान् योग
- करण - बव और बालव
शुक्ल पक्ष पञ्चमी तिथि प्रारंभ - 02 अप्रैल रात्रि 02:32 बजे
शुक्ल पक्ष पञ्चमी तिथि समाप्त - 02 अप्रैल रात्रि 11:49 बजे
सूर्य-चंद्र गोचर
- सूर्य - मीन राशि में रहेंगे।
- चंद्र - वृषभ राशि में रहेंगे।
सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त
- सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर
- सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 40 मिनट पर
- चन्द्रोदय - 2 अप्रैल सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर
- चन्द्रास्त - 2 अप्रैल रात्रि 11 बजकर 25 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त और योग 02 अप्रैल 2025
- सर्वार्थ सिद्धि योग - पूरे दिन
- रवि योग- सुबह 06:10 बजे से सुबह 08:49 बजे तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:38 बजे से सुबह 05:24 बजे तक।
- अमृत काल - सुबह 06:39 बजे से सुबह 08:06 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त - आज नहीं है।
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:38 बजे से शाम 07:01 बजे तक।
- निशिता मुहूर्त - 02 अप्रैल रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 02 अप्रैल रात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 06:40 बजे से शाम 07:49 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 02 अप्रैल 2025
- राहु काल - दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 01:58 बजे तक।
- गुलिक काल - सुबह 10:51 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक।
- यमगंड - सुबह 07:44 बजे से सुबह 09:17 बजे तक।
- दिशाशूल - उत्तर दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- दुर्मुहूर्त - दोपहर 12 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक।
02 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत
- बुधवार- आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि भगवान गणेश को समर्पित है।
- लक्ष्मी पञ्चमी- जैसा कि नाम से ही विगत है कि, यह दिन धन तथा समृद्धि की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। लक्ष्मी पञ्चमी को श्री पञ्चमी तथा श्री व्रत के नाम से भी जाना जाता है। श्री, देवी लक्ष्मी के पवित्र नामों में से एक है। लक्ष्मी पञ्चमी का दिन हिन्दु नव वर्ष के प्रथम सप्ताह के दौरान आता है। वर्ष के आरम्भ में देवी लक्ष्मी की पूजा करना अत्यन्त शुभ माना जाता है। लक्ष्मी पञ्चमी के अवसर पर भक्तगण दिन भर व्रत का पालन करते हैं तथा घर के साथ-साथ कार्यालय में भी देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कुछ व्यापारिक घराने तथा व्यापारी लक्ष्मी पञ्चमी के दिन ही देवी लक्ष्मी की विस्तृत पूजा-अर्चना करते हैं।
आज का उपाय 02 अप्रैल 2025
01 अप्रैल को आयुष्मान् योग बन रहा है। आयुष्मान् को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
- बुधवार के उपाय - बुधवार के दिन भगवान गणेश और भगवान बुध को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें