Aaj Ka Panchang: आज 17 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 17 march 2025: पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा तुला राशि में हैं और सूर्य मीन राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 36 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधिवत रूप से करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज सोमवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 17 मार्च 2025
- तिथि - फाल्गुन माह की तृतीया तिथि
- नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र
- दिन/वार - सोमवार
- योग - ध्रुव योग
- करण - विष्टि और बाव
सूर्य-चंद्र गोचर 17 मार्च 2025
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का विशेष महत्व है, जिसे मन, माता, मनोबल और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। चंद्र देव हर सवा दो दिन में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार, 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार मनाया जाएगा, और इसके दो दिन बाद, चंद्र देव अपनी राशि बदलेंगे। 17 मार्च 2025 को सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान में, चंद्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं।
- मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र देव की विशेष कृपा से कई शुभ संकेत मिल रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस राशि के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
- कर्क राशि - होली के बाद कर्क राशि के जातकों के लिए एक रोमांचक समय आने वाला है। उन्हें अपना सच्चा प्यार मिल सकता है, जिससे उनके जीवन में खुशियां आएंगी। लंबे समय से अटके हुए कोर्ट-कचहरी के मामले भी अब सुलझ जाएंगे।
- तुला राशि - चंद्रमा और शुक्र देव की कृपा से अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। विवाहित जोड़ों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जैसे कि संतान प्राप्ति। दुकानदारों के व्यापार में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा और वे नई गाड़ी खरीदने में सक्षम हो सकते हैं।
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 37 मिनट से लेकर
- सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 32 मिनट तक
- चंद्रोदय - 17 मार्च को सुबह 09 बजकर 15 मिनट से लेकर
- चंद्रास्त - 18 मार्च को सुबह 08 बजकर 35 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त और योग 17 मार्च 2025
- सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक।
- अमृत काल - सुबह 7 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 17 मार्च 2025
- राहु काल - सुबह 08 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 36 मिनट तक
- गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक।
- यमगंड - सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।
- दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- दुर्मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक।
पर्व और त्योहार 17 मार्च 2025
- 17 मार्च 2025 व्रत - सोमवार व्रत
आज का उपाय 17 मार्च 2025
17 मार्च को चित्रा नक्षत्र और ध्रुव योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि और सूर्य मीन राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज सोमवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन सफेद चीजों का दान विशेष रूप से करें।
17 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज चित्रा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करें सफेद चीजों का दान करने के साथ-साथ भोलेबाबा को सफेद मिठाई का भोग भी जरूर लगाएं।