नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 16 March 2025: पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा तुला राशि में हैं और सूर्य मीन राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज रविवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
16 मार्च 2025 को चंद्र तुला राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष में, चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है, और इसका गोचर विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव डालता है। यह गोचर लोगों को अधिक संवेदनशील और भावनात्मक बना सकता है। संबंधों में मधुरता आ सकती है।
16 मार्च को हस्त नक्षत्र और वृद्धि योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि और सूर्य मीन राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज रविवार का दिन है। आप आज सूर्यदेव की पूजा विधवत रूप से करें। साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। इसके अलावा आज के दिन पीले रंग की चीजों का दान जरूर करें।
आज हस्त नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा जरूर करें।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।