नवीनतम लेख

शबरी जयंती पर इन चीजों का लगाएं भोग

Shabari Jayanti Bhog: शबरी जयंती पर भगवान राम को इन चीजों का लगाएं भोग, खुशहाल रहेगी जिंदगी


सनातन धर्म में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर शबरी जयंती मनाई जाती है। इस दिन व्रत और पूजन का विधान है। इस दिन भगवान राम के साथ माता शबरी का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि अगर शबरी जयंती के दिन पूजा के समय भगवान राम को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाएं तो जीवन खुशहाल रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान राम को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।



कब है शबरी जयंती?


शबरी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 19 फरवरी की सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 20 फरवरी की सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार शबरी जयंती 20 फरवरी को मनाई जाएगी।



शबरी जयंती के दिन भगवान राम को ये भोग लगाएं


  • शबरी जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें।
  • फिर साफ वस्त्र पहनें और मंदिर की साफ-सफाई करें।
  • फिर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान राम और माता शबरी की मूर्ति या तस्वीर रखें।
  • भगवान राम को धूप, दीप, गंध, फूल, अक्षत आदि अर्पित करें और विधिपूर्वक पूजा करें।
  • भगवान राम को खीर बहुत प्रिय है इसलिए पूजा के समय खीर का भोग लगाएं।
  • पूजा के समय भगवान राम को रबड़ी का भोग लगाएं।
  • पूजा के समय भगवान राम को धनिया पंजीरी का भी भोग लगाएं।
  • पूजा के समय भगवान राम को शुद्ध खोए की मिठाई का भोग लगाएं।
  • शबरी जयंती के दिन भगवान राम को बेर का भोग लगाना बिल्कुल न भूलें।
  • अंत में भगवान राम की आरती करें।



करें इन मंत्रों का जप


श्री राम जय राम जय जय राम


श्री रामचन्द्राय नमः


राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने


|| नाम पहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||


|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||



शबरी जयंती का महत्व


शबरी जयंती से हमें यह सीख मिलती है कि सच्ची भक्ति और समर्पण से भगवान की कृपा प्राप्त की जा सकती है, चाहे व्यक्ति की सामाजिक या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। माता शबरी की कथा यह संदेश देती है कि भगवान केवल प्रेम और भक्ति के भूखे हैं, और वे अपने भक्तों के सच्चे समर्पण को स्वीकार करते हैं।


प्रभु श्रीराम की पूजा कैसे करें?

प्रभु श्रीराम हिंदू धर्म के आदर्श पुरुष और भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। उन्हें रामचन्द्र, रघुकुलनायक, और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भी पूजा जाता है।

बैठ नजदीक तू मेरी माँ के, हर कड़ी दिल की जुड़ने लगेगी (Baith Nazdik Tu Meri Maa Ke Har Kadi Dil Ki Judne Lagegi)

बैठ नजदीक तू मेरी माँ के,
हर कड़ी दिल की जुड़ने लगेगी,

आजा भक्तो की सुनके पुकार, ओ मरघट वाले बाबा जी (Aaja Bhakto Ki Sun Ke Pukar O Marghat Wale Baba Ji)

आजा भक्तो की सुनके पुकार,
ओ मरघट वाले बाबा जी,

हमें गुरुदेव तेरा सहारा न मिलता (Hame Gurudev Tera Sahara Na Milata)

हमें गुरुदेव तेरा सहारा न मिलता ।
ये जीवन हमारा दुबारा न खिलता ॥