नवीनतम लेख

परशुराम जयंती की पूजा विधि

Parshuram Jayanti Puja Vidhi: परशुराम जयंती पर ऐसे करें पूजा, इससे प्राप्त होती है मानसिक शांति 


विष्णु पुराण के अनुसार, भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था, जिसे परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ होता है। साथ ही, इस दिन व्रत, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष परशुराम जयंती 29 अप्रैल को मनाई जाएगी। तो आइए, विस्तार से जानते हैं कि इस दिन किस प्रकार पूजा करनी चाहिए और कौन-कौन सी विधियां अपनानी चाहिए। 

ब्रह्म मुहूर्त में करें भगवान परशुराम की पूजा

  • परशुराम जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे, क्योंकि यह समय ध्यान, जप और पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • फिर शुद्ध जल या गंगाजल से स्नान करने के बाद, भगवान परशुराम की पूजा के लिए व्रत का संकल्प लें। 
  • घर के मंदिर या पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें। फिर भगवान परशुराम की मूर्ति या फोटो को स्थापित करें और गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध करें।
  • भगवान परशुराम को चंदन और रोली का टीका लगायें। साथ ही, पुष्प और अक्षत अर्पित करें। यह करते समय मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव रखें। 
  • पूजा के दौरान ‘ॐ परशुरामाय नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति और शारीरिक बल प्राप्त होता है।

परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम को तुलसी का पत्ता जरूर करें अर्पित 

तुलसी को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए परशुराम जयंती के दिन तुलसी का पत्ता भगवान परशुराम को अवश्य अर्पित करना चाहिए। साथ ही, इस दिन तुलसी का सेवन करना भी शुभ माना जाता है।

व्रत, दान और कथा का है विशेष महत्व 

  • परशुराम जयंती के दिन व्रत रखने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, इस दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान करें। इससे भगवान परशुराम अत्यन्त प्रसन्न होते हैं।
  • इस दिन भगवान परशुराम की कथा सुनना या सुनाना विशेष रूप से फलदायक माना जाता है। इससे वो अत्यन्त प्रसन होते है और आपको उनके आदर्शों को समझने में सहायता मिलती है।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त

अमावस्या की तिथि पितरों के तर्पण और उनकी पूजा-अर्चना के लिए शुभ मानी जाती है। जब अमावस्या किसी सोमवार को पड़ती है, तो इसे 'सोमवती अमावस्या' कहते हैं। सनातन धर्म में इस दिन का महत्व बहुत अधिक है।

गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए (Ganapati Tere Charno Ki Pag Dhool Jo Mil Jaye)

गणपति तेरे चरणों की,
बप्पा तेरे चरणों की,

शुक्र ग्रह शांति की पूजा विधि

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, कला, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना गया है। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को रिश्तों में तनाव, आर्थिक अस्थिरता और सौंदर्य से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

विष्णु चालीसा पाठ

शास्त्रों के अनुसार, पापमोचनी एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन व्रत करने और भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करने से भक्त के सभी पाप समाप्त होते हैं।