नवीनतम लेख

होली पर मां लक्ष्मी की पूजा विधि

Holi Puja: होली पर मां लक्ष्मी ऐसे होंगी प्रसन्न, करें ये खास उपाय, बरसेगा धन


होली का हर पल जीवन के लिए एक संदेश लेकर आता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है। इस साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। 14  मार्च को शुक्रवार है। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन वैभव लक्ष्मी व्रत भी रखा जाता है।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार को मनाए जाने के कारण होली के त्योहार का महत्व और भी बढ़ गया है। अगर आप होली की रात मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं तो आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।



तांत्रिक और सिद्ध साधनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण


शास्त्रों में कहा गया है कि फाल्गुन पूर्णिमा, यानी होली की रात तांत्रिक और सिद्ध साधनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का समय होता है। मान्यता है कि होली की रात यदि मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाए, तो साल भर घर में धन की बरकत बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।


होली के दिन गुलाबी कमल के फूल पर बैठी हुई देवी लक्ष्मी की तस्वीर लाएं। देवी को सफेद फूल और गुलाब का इत्र चढ़ाएं। इसके बाद देवी से व्यापार में लाभ के लिए प्रार्थना करें। इस तस्वीर को शुक्रवार के दिन अपने कार्यस्थल पर रखें। आपके व्यापार में लाभ होगा।



इस मंत्र का जाप करें


मान्यता है कि दिवाली के दिन विशेष पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है, लेकिन आपको बता दें कि होली के दिन एक खास मंत्र का जाप करने से भी आप मालामाल हो सकते हैं। होली की रात को एक स्फटिक की माला लें। उस माला को गुलाब जल से धो लें।


 इसके बाद उस माला से 108 बार “ऊं श्रीं श्रीये नम:” का जाप करें। शुक्रवार की रात को इस माला को अपने गले में धारण करें। आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।



ध्यानु की तरह अम्बे, मेरा नाम अमर कर दो (Dhyanu Ki Tarah Ambe Mera Naam Amar Kardo)

ध्यानु की तरह अम्बे,
मेरा नाम अमर कर दो,

राम नवमी मंत्र जाप

राम नवमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो विशेष रूप से भगवान श्री राम की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

शबरी जंयती की पूजा विधि

शबरी जयंती सनातन धर्म में महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। हर साल माता शबरी के जन्मोत्सव के रूप में शबरी जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शबरी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है।

उत्पन्ना एकादशी व्रत कथा

उत्पन्ना एकादशी की पौराणिक कथा मां एकादशी के जन्म से संबंधित है। इसमें ये बताया गया है कि उन्होंने भगवान विष्णु को एक राक्षस से कैसे बचाया। दरअसल सतयुग में एक मुरा नाम का एक राक्षस था।

यह भी जाने