Falgun Maas Upay 2025: फाल्गुन मास में जरूर करें अपनी राशिनुसार ये विशेष उपाय, मिलेगी हर कार्य में सफलता
फाल्गुन महीना हिंदू कैलेंडर में साल का आखिरी महीना होता है। इस महीने ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है। होली और महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने में आते हैं। 12 फरवरी से फाल्गुन महीने की शुरुआत हो रही है। फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। फाल्गुन मास में राशि अनुसार कुछ उपाय करने से जीवन में तरक्की हासिल की जा सकती है। तो आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस महीने राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे उत्तम फल प्राप्त हो।
जानिए फाल्गुन में अपनी राशिनुसार उपाय
मेष राशि:- मेष राशि के जातकों को फाल्गुन माह के दौरान घर से चीनी वाला मिला हुआ पानी पीकर घर से निकलना चाहिए। साथ ही इस माह आपको अपने परिजनों की पूरी श्रद्धा भाव से सेवा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
- वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातकों को इस महीने प्रत्येक दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा, प्रतिदिन कनकधारा स्तोत्र का जाप वृषभ राशि वालों को जीवन में उत्तम फल प्रदान कर सकता है।
- मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातकों को फाल्गुन मास में हर दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दही और दूध चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन देवाधिदेव महादेव को जल भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- कर्क राशि:- कर्क राशि के जातकों को फाल्गुन मास में प्रतिदिन शाम के वक्त चंद्र देव के मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके साथ ही किसी जरूरतमंदों को दूध और दही का दान करना अति उत्तम फल प्रदान कर सकता है।
- सिंह राशि:- सिंह राशि वाले जातकों को पानी में थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही पूरे महीने माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें खीर और बताशे का भोग लगाना चाहिए।
- कन्या राशि:- कन्या राशि वालों को फाल्गुन मास में गौ सेवा करनी चाहिए। कन्या राशि के लोगों को प्रतिदिन गायों को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलानी चाहिए। इसके अलावा माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
- तुला राशि:- तुला राशि के जातकों को फाल्गुन मास में सफेद रंग के वस्त्र अधिक पहनने चाहिए। इन्हें हर दिन भगवान शिव की उपासना भी करनी चाहिए। इससे तुला राशि पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी।
- वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातकों को फाल्गुन मास के चंद्र देव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। इन्हें हर रात पानी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही, चंद्र देव के मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए।
- धनु राशि:- इस राशि के जातकों को फाल्गुन मास के दौरान हर दिन तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए और रोजाना एक पत्ते का सेवन करना चाहिए। इससे धनु राशि वालों को माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।
- मकर राशि:- मकर राशि के जातकों को फाल्गुन मास के दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए। उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए और विष्णु जी के मंत्रों का श्रद्धा पूर्वक जाप करना चाहिए।
- कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों को फाल्गुन मास में प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। खासकर 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस दौरान, जरूरतमंदों को काले रंग के कपड़े का दान कर सकते हैं।
- मीन राशि:- मीन राशि के जातकों फाल्गुन मास में खूब दान-दक्षिणा देना चाहिए। इसके अलावा, मंदिर में सफेद चंदन, घी, दूध और दही इत्यादि का दान करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें। इसके अलावा माथे पर सफेद केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।
फाल्गुन में अवश्य करें दान
फाल्गुन के पवित्र महीने दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इस मास में जरूरतमंद लोगों को शुद्ध घी, सरसों का तेल, अनाज एवं वस्त्र इत्यादि का दान बेहद ही शुभ माना जाता है।
इसके अलावा, इस माह में गाय की सेवा भी जरूर करनी चाहिए। बता दें कि गौ सेवा से जीवन में कई प्रकार के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य लाभ हेतु इस माह में फलों का सेवन अधिक करना चाहिए।