नवीनतम लेख

भानु सप्तमी कब है ?

दिसंबर माह में इस दिन पड़ रही भानु सप्तमी, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व 


भानु सप्तमी एक महत्वपूर्ण तिथि है जो सूर्य देव की पूजा और आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। भानु सप्तमी को अर्क सप्तमी, अचला सप्तमी, सूर्य रथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी, सूर्य सप्तमी आदि नामों से भी जाना जाता है। 

मान्यताओं के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई भी किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही उसका जीवन धन और धान्य से भर जाता है। इस दिन व्रत रखने का भी विधान है। ऐसे में आइये जानते हैं दिसंबर माह में भानु सप्तमी कब मनाई जा रही है? साथ ही जानेंगे इस दिन का स्नान-दान के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में । 


दिसंबर माह में कब है भानु सप्तमी 2024? 


हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सप्तमी तिथि पर यदि रविवार होता है, तो उस दिन भानु सप्तमी मनाई जाती है। मार्गशीर्ष मास में ये विशेष संयोग 08 दिसंबर, रविवार को बन रहा है। ऐसे में 08 दिसंबर को 'भानु सप्तमी' मनाई जाएगी। साथ ही पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 07 दिसंबर को रात 11 बजकर 05 मिनट से लेकर इसका समापन 08 दिसंबर को सुबह 09 बजकर 44 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के हिसाब से भानु सप्तमी का व्रत भी 08 दिसंबर को ही रखा जाएगा।


भानु सप्तमी के दिन स्नान-दान और सूर्य पूजा का शुभ मुहूर्त 


भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक है। इस दौरान आप विधिवत रूप से सूर्यदेव की पूजा करें। भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के लिए कुल आधे घंटे का समय है।

भानु सप्तमी के दिन स्नान-दान अभिजित मुहूर्त में किया जा सकता है। जो सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 


भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा विधि 


भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति को कभी भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं भानु सप्तमी की पूजा विधि और इसके लाभ।


सामग्री:


  • तांबे का लोटा
  • साफ पानी
  • लाल फूल
  • लाल चंदन
  •  गुड़
  • सूर्य चालीसा
  • आदित्य हृदय स्तोत्र
  • गायत्री मंत्र
  • दान के लिए सामग्री (गेहूं, लाल फल, लाल फूल, लाल या नारंगी रंग का कपड़ा, गुड़, तांबे के बर्तन आदि)


पूजा विधि:


  • सुबह उठकर दैनिक क्रियाओं से निवृत हो जाएं।
  • स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • सूर्य देव की पूजा करें।
  • इसके लिए तांबे के लोटे में साफ पानी भर लें, फिर उसमें लाल फूल, लाल चंदन, गुड़ आदि डाल दें।
  • सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र का उच्चारण करें।
  • ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
  • सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • सूर्य पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
  • गेहूं, लाल फल, लाल फूल, लाल या नारंगी रंग का कपड़ा, गुड़, तांबे के बर्तन आदि का दान करें।


लाभ: 


  • भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिल सकती है और आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। इ
  • इस दिन सूर्यदेव को जल देने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और मान-सम्मान मिलता है। 
  • भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव का पूजा करने से मनचाहे परिणाम भी मिलते हैं और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। 
संसार का सारा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में(Sansar Ka Sara Sukh Keval Shree Ram Tumhare Charno Mein)

संसार का सारा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में,

भोले डमरू वाले तेरा, सच्चा दरबार है (Bhole Damru Wale Tera Saccha Darbar Hai)

भोले डमरू वाले तेरा,
सच्चा दरबार है,

मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत विधि

सनातन हिंदू धर्म में, हर महीने मां दुर्गा के निमित्त मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत और पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा का व्रत करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।