नवीनतम लेख

2025 की पहली शनि त्रयोदशी कब है

10 या 11 जनवरी, कब है 2025 की पहली शनि त्रयोदशी, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त 


जब शनिवार और त्रयोदशी तिथि एक साथ आती है तो उसे शनि त्रयोदशी कहते हैं। यह एक खास दिन होता है। यह हर महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। कहते हैं इस दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष दूर होता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 की पहली शनि त्रयोदशी कब है और इस दिन का महत्व क्या है? 


शनि त्रयोदशी 2025 शुभ मुहूर्त 


शनि त्रयोदशी की तिथि 11 जनवरी को सुबह 08 बजकर 21 मिनट से 12 जनवरी को सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। शनि प्रदोष पूजा मुहूर्त शाम 05 बजकर 43 मिनट से शाम 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। शनि पूजा मुहूर्त की बात करें तो यह शाम में 5 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। 


शनि त्रयोदशी महत्व


शनि दोष निवारण के लिए शनि त्रयोदशी को एक उत्तम दिन माना गया है। शनि दोष के कारण जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। शनि त्रयोदशी के दिन व्रत और पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वह सभी के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन शनि त्रयोदशी व्रत को महत्वपूर्ण बताया गया है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


होली रे होली बरसाने की होली (Holi Re Holi Barsane Ki Holi)

राधा कृष्ण ने मिल कर खेली बरसाने की होली,
संग किशन के ग्वाल सखा है सखियाँ राधा टोली,

महाशिवरात्रि पर चंद्र देव बदलेंगे चाल

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि बेहद खास मानी गई है। यह दिन देवो के देव महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था।

थारी जय जो पवन कुमार (Thari Jai Ho Pavan Kumar Balihari Jaun Balaji)

लाल लंगोटो हाथ मे सोटो,
थारी जय जो पवन कुमार,

शेरोवाली के दरबार में रंग बरसे (Sherawali Ke Darbar Mein Rang Barse)

रंग बरसे देखो रंग बरसे,
रंग बरसे देखो रंग बरसे,