नवीनतम लेख

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया (Rama Rama Rato Karo Safal Umariya )

रामा रामा रटो,

करो सफल उमरिया,

मिल जाएगी डगर,

जप लोगे जो गर,

प्रभु राम का नाम,

राम का नाम,

रामा रामा रटों,

करो सफल उमरिया ॥


ऐ प्राणी है तेरी ज़िंदगानी,

एक अंधियारी रात रे,

ले ले सहारा राम नाम का,

जप की माला हाथ रे,

साथ ना छूटे आस ना टूटे,

राम का है बड़ा काम रे,

रामा ही भरेंगे,

तेरी भक्ति की गगरिया,

मिल जाएगी डगर,

जप लोगे जो गर,

प्रभु राम का नाम,

राम का नाम,

रामा रामा रटों,

करो सफल उमरिया ॥


राम नाम के सागर से तू,

भर ले एक गगरिया रे,

इस पारस से सोना करले,

मन की सूनी नगरिया रे,

बड़े बड़े ऋषियो ने है गाया,

बस एक राम का नाम रे,

सारे रिश्ते झूठे,

सांचे रामा ही सांवरिया,

मिल जाएगी डगर,

जप लोगे जो गर,

प्रभु राम का नाम,

राम का नाम,

रामा रामा रटों,

करो सफल उमरिया ॥


बड़े बड़े गुणी जान ना पाए,

राम की लीला महान रे,

राम ही श्रष्टि के निर्माता,

राम को पगले जान रे,

रामा को तो राम ही जाने,

जो त्रेता अवतार है,

रामा रामा जपे,

सारी नगरी अवधिया,

मिल जाएगी डगर,

जप लोगे जो गर,

प्रभु राम का नाम,

राम का नाम,

रामा रामा रटों,

करो सफल उमरिया ॥


दो अक्षर के नाम में देखो,

तीनो लोक समाए है,

जो भी इनका सुमिरन करते,

भव सागर तर जाए है,

मर्यादा जो है सिखलाते

ऐसे निराले राम है,

रघुराई बोलो,

चाहे राम रचैया,

मिल जाएगी डगर,

जप लोगे जो गर,

प्रभु राम का नाम,

राम का नाम,

रामा रामा रटों,

करो सफल उमरिया ॥


रामा रामा रटो,

करो सफल उमरिया,

मिल जाएगी डगर,

जप लोगे जो गर,

प्रभु राम का नाम,

राम का नाम,

रामा रामा रटों,

करो सफल उमरिया ॥

12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व जानिए

शिव पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, एक समय भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी के बीच यह विवाद छिड़ गया कि उनमें से श्रेष्ठ कौन है। इस विवाद को शांत करने के लिए भगवान शिव ने एक अनंत प्रकाश स्तंभ ज्योति का रूप धारण किया।

तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे(Tera Kisne Kiya Shringar Sanware)

तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे,
तू लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे ।

श्री दुर्गा चालीसा

नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैली उजियारी॥

रक्षाबंधन की पूजा विधि

सनातन हिंदू धर्म के अनुयायी हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। हालांकि, इस दिन भद्रा काल का साया भी रहेगा, जिसे अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं होता।