नवीनतम लेख

प्रभू तेरो नाम (Prabhu Tero Naam)

प्रभू तेरो नाम, जो ध्याए फल पाए

सुख लाए तेरो नाम

तेरी दया हो जाए तो दाता

जीवन धन मिल जाए

सुख लाए तेरो नाम

जीवन धन मिल जाए


तू दानी, तू अन्तर्यामी

तू दानी, तू अन्तर्यामी

तेरी कृपा हो जाए तो स्वामी

हर बिगड़ी बन जाए,

जीवन धन मिल जाए

सुख लाए तेरो नाम


बस जाए मोरा सुना अंगना

बस जाए मोरा सुना अंगना

खिल जाए मुरझाया कंगना

जीवन में रस आए,

जीवन धन मिल जाए

सुख लाए तेरो नाम

शिव शम्भू सा निराला, कोई देवता नहीं है (Shiv Shambhu Sa Nirala Koi Devta Nahi Hai)

शिव शम्भू सा निराला,
कोई देवता नहीं है,

भोले बाबा का ये दर (Bhole Baba Ka Ye Dar)

भोले बाबा का ये दर,
भक्तों का बन गया है घर,

ओ गंगा तुम, गंगा बहती हो क्यूँ (O Ganga Tum,Ganga Behti Ho Kiyon)

करे हाहाकार निःशब्द सदा
ओ गंगा तुम, गंगा बहती हो क्यूँ?

ऐ री मैं तो प्रेम दिवानी (Ae Ri Main To Prem Diwani)

ऐ री मैं तो प्रेम-दिवानी,
मेरो दर्द न जाणै कोय ।