नवीनतम लेख

महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे (Mahima Bholenath Ki Sunayenge)

जय जय नमामि शंकर,

गिरिजापति नमामि शंकर,

जटा जूट भुजंग भयंकर,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे,

जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,

शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥


शिवशंकर कैलाश के वासी,

नाथ सुने सबकी करुणा,

मन की शंका दूर करेगा,

ले बम भोले की शरणा,

सिर पर तेरे हाथ धरेगा,

तेरे सब भण्डार भरेगा,

मन से जो भी ध्यान धरेगा,

कष्ट सभी मिट जायेंगे,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,

जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,

शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥


एक दिन दानव सुर सब मिलकर,

क्षीर सिंधु का मथन किया,

चौदह रतन जो निकले शिरोमणि,

एक एक सब बांट लिया,

अमृत धारण देव किये हैं,

विष का संकट खड़ा किये है,

जहर हलाहल पीकर शम्भो,

नीलकण्ठ कहलायेंगे,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,

जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,

शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥


अटल भक्ति भस्मासुर किन्ही,

पाकर वर बलवान हुए,

जिसके मत्थे हाथ लगावे,

भस्म करे तन प्राण लिए,

शिव शंकर संग विष्णु मिलकर,

ना सच मानू झूठा शंकर,

धरा शीश पर हाथ दैत्य का,

सर्वनाश करवाएंगे,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,

जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,

शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥


जय जय नमामि शंकर,

गिरिजापति नमामि शंकर,

जटा जूट भुजंग भयंकर,

महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे,

जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,

शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥

पार करेंगे नैया भज कृष्ण कन्हैया - भजन (Paar Karenge Naiya Bhaj Krishna Kanhaiya)

पार करेंगे नैया भज कृष्ण कन्हैया ।
पार करेंगे नैया भज कृष्ण कन्हैया ।

16 सोमवार व्रत कथा (16 Somavaar Vrat Katha)

एक समय श्री महादेवजी पार्वती के साथ भ्रमण करते हुए मृत्युलोक में अमरावती नगरी में आए। वहां के राजा ने शिव मंदिर बनवाया था, जो कि अत्यंत भव्य एवं रमणीक तथा मन को शांति पहुंचाने वाला था। भ्रमण करते सम शिव-पार्वती भी वहां ठहर गए।

राष्ट्रगान - जन गण मन (National Anthem - Jana Gana Mana)

जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता,
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग,

सफला एकादशी पर अर्पित करें ये चीजें

पौष माह की कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी का व्रत विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने और व्रत रखने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यह भी जाने