नवीनतम लेख

झण्डा ऊँचा रहे हमारा (Jhanda Uncha Rahe Hamara)

झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा


सदा शक्ति बरसाने वाला

प्रेम सुधा बरसाने वाला

वीरों को हर्षाने वाला

मातृभूमि का तन मन सारा

मातृभूमि का तन मन सारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


आओ प्यारे वीरों आओ

देश धर्म पर बलि-बलि जाओ

एक साथ सब मिल कर गाओ

प्यारा भारत देश हमारा

प्यारा भारत देश हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


इसकी शान न जाने पाए

चाहे जान भले ही जाए

विश्‍व विजयी कर के दिखलाएं

तब होवे प्रण पूर्ण हमारा

तब होवे प्रण पूर्ण हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


इस झँडे के नीचे निर्भय

ले स्वराज यह अविचल निश्चय

बोलो भारत माता की जय

स्वतंत्रता है ध्येय हमारा

स्वतंत्रता है ध्येय हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


स्वतंत्रता के भीषण रण में

रख कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में

काँपे शत्रु देखकर के मन में

मिट जाये भय संकट सारा

मिट जाये भय संकट सारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो (Piyo Ji Maine Ram Ratan Dhan Payo)

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।

उज्जैनी में बाबा ने ऐसा, डमरू बजाया (Ujjaini Me Baba Ne Esa Damru Bajaya)

उज्जैनी में बाबा ने ऐसा,
डमरू बजाया,

मकर संक्रांति पर विशेष उपाय

2025 में, मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस त्योहार को देश के सभी लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

आज होगा हरि-हर मिलन (Aaj Hoga Hari-Har Milan)

उज्जैन में हर साल वैकुंठ चर्तुदशी पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिलता है जब भगवान शिव जिन्हें बाबा महाकाल के रूप में पूजा जाता है।