नवीनतम लेख

जपते रहो सुबह शाम भोलेनाथ (Japte Raho Subah Shaam Bholenath)

जपते रहो सुबह शाम भोलेनाथ,

जग में साँचा तेरा नाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ ॥


सांझ सवेरे भोलेनाथ के,

मंत्र का कर लो सुमिरन,

इनके सुमिरन से कटती है,

जीवन की हर उलझन,

कर दो मुश्किल सभी,

आसान भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ ॥


श्रष्टि के कण कण में केवल,

शिव का रूप समाया,

शिव के रूप की महिमा कोई,

जान कभी नहीं पाया,

तीनो लोको में सबसे,

महान भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ ॥


अम्बर जैसी ऊंचाई है और,

सागर सी गहराई,

शिव शंकर के नाम में तो है,

सारी सृष्टि समाई,

सारी सृष्टि का रखते है,

ध्यान भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ ॥


सबके कष्ट मिटाते है ये,

सबके काम बनाते,

उसको कष्ट नहीं आते,

जो इनके नाम को ध्याते,

सदा भक्तो का करते,

कल्याण भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ ॥


जपते रहो सुबह शाम भोलेनाथ,

जग में साँचा तेरा नाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ,

जपते रहों सुबह शाम भोलेनाथ ॥


कौन हैं ललिता देवी

माता ललिता को समर्पित यह ललिता जयंती हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। दस महाविद्याओं में से एक है माता ललिता। इन्हें राज राजेश्वरी और ‍त्रिपुर सुंदरी भी कहा जाता है।

अन्वधान और इष्टी क्या है

भारत के त्योहार और अनुष्ठान वैदिक परंपराओं में गहराई से निहित हैं। इसमें से अन्वधान और इष्टि का विशेष महत्व है। ये अनुष्ठान कृषि चक्रों और आध्यात्मिक कायाकल्प के साथ जुड़े होते हैं।

ओम सुंदरम ओमकार सुंदरम (Om Sundaram Omkar Sundaram)

ओम सुंदरम ओमकार सुंदरम,
शिव सुंदरम शिव नाम सुंदरम,

यह भी जाने