नवीनतम लेख

दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं(Duniya Rachne Wale Ko Bhagwan Kehte Hain)

दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं,

और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।


हो जाते है जिसके अपने पराये,

हनुमान उसको कंठ लगाये।

जब रूठ जाये संसार सारा,

बजरंगबली तब देते सहारा।

अपने भक्तो का बजरंगी मान करते है,

संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं॥

॥ दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं...॥


दुनियाँ में काम कोई ऐसा नहीं है,

हनुमान के जो बस में नहीं है।

जो चीज मांगो, पल में मिलेगी,

झोली ये खाली खुशियों से भरेगी।

सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते हैं,

संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं॥

॥ दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं...॥


कट जाये संकट इनकी शरण में,

बैठ के देखो बजरंग के चरण में।

लख्खा की बातों को झूठ मत मानो,

फिर ना फंसोगे जीवन मरण में।


और देवता चित्त ना धरही,

हनुमंत से सर्व सुख करही।


इनके सीने में हरदम सिया राम रहते है,

संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं॥


दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं,

और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।


संकट कटे मिटे सब पीरा,

जो सुमिरै हनुमत बल बीरा।

ममतामयी मां हे जगदम्बे (Mamatamayi Ma He Jagadambe)

ममतामयी मां हे जगदम्बे, मेरे घर भी आ जाओ।
(ममतामयी मां हे जगदम्बे, मेरे घर भी आ जाओ।)

महाकाल की लगन: शिव (Mahakal Ki Lagan)

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन,
तुम्हारे नाम से किस्मत मेरी सजा लू मैं,

हे रोम रोम मे बसने वाले राम(Hey Rom Rom Main Basne Wale Ram)

हे रोम रोम मे बसने वाले राम
जगत के स्वामी, हे अन्तर्यामी,

बनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो (Banenge Sare Bigde Kaam Prabhu Shri Ram Ko Pujo)

बनेंगे सारे बिगड़े काम,
प्रभु श्री राम को पूजो,

यह भी जाने