नवीनतम लेख

देखो राजा बने महाराज (Dekho Raja Bane Maharaj)

देखो राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


मंगल साज सजे घर घर में,

पूजा पात्र लिए सब कर में,

चले आरती करन के काज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


दासी दास आनंद मनावे,

कौशल्या आदि मातु सब गावे,

वेद वाणी पढ़े मुनी राज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


वस्त्र आभुषण तन पर साजे,

सिंघासन पर राम विराजे,

जड़े हीरे मोती सर ताज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


संत महंत करतार बजावे,

सियाराम के कुशल मनावें,

संग भिक्षु यती योगी राज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


देखो राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥

धरती गगन में होती है (Dharti Gagan Mein Hoti Hai)

धरती गगन में होती है,
तेरी जय जयकार ॥

ब्रह्मा चालीसा (Brahma Chalisa)

जय जय कमलासान जगमूला, रहहू सदा जनपै अनुकूला ।

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन (Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan)

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन,
सुन लो मेरी पुकार ।

बसंत पंचमी पर महाकुंभ का स्नान क्यों है खास?

महाकुंभ जो कि दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है इस बार बसंत पंचमी पर विशेष रूप से खास होने वाला है। इस दिन महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान होना तय हुआ है जो कि त्रिवेणी संगम में होगा।