नवीनतम लेख

बांके बिहारी लाल, तेरी जय होवे (Banke Bihari Laal, Teri Jai Hove)

बांके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे,

भक्तन के रखपाल,

तेरी जय होवे,

जय होवे तेरी जय होवे,

जय होवे तेरी जय होवे,

बाँके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे ॥


चारों वेद तेरा जस गावे,

नेती नेती सदा पुकारे,

फिर भी ना पावे पार,

तेरी जय होवे,

बाँके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे ॥


दुःख संकट के तुम रखवारे,

भक्तन की आँखों के तारे,

दूर करो अंधकार,

तेरी जय होवे,

बाँके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे ॥


हम दुखियारे द्वार तिहारे,

रेन दिना यह विनय पुकारे,

करे भव सागर से पार,

तेरी जय होवे,

बाँके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे ॥


हम पागल है दुनिया वाले,

स्वार्थ के है सब मतवाले,

अब तो आकर थाम,

तेरी जय होवे,

बाँके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे ॥


बांके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे,

भक्तन के रखपाल,

तेरी जय होवे,

जय होवे तेरी जय होवे,

जय होवे तेरी जय होवे,

बाँके बिहारी लाल,

तेरी जय होवे ॥

उनके हाथों में लग जाए ताला (Unke Hato Me Lag Jaye Tala)

उनके हाथों में लग जाए ताला, अलीगढ़ वाला।
सवा मन वाला, जो मैय्या जी की ताली न बजाए।

शिव तांडव स्तोत्र का महत्व और लाभ

सनातन धर्म में मंत्र और स्तोत्र का विशेष महत्व माना जाता है। धर्म शास्त्रों में मंत्र जाप और स्तोत्र के नियमित पाठ के द्वारा भगवान को प्रसन्न करने का विधान है।

शिव के रूप में आप विराजें, भोला शंकर नाथ जी (Shiv Ke Roop Mein Aap Viraje Bhola Shankar Nath Ji)

शिव के रूप में आप विराजे,
भोला शंकर नाथ जी ॥

स्कन्द षष्ठी पूजा विधि और उपाय

स्कन्द षष्ठी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला त्योहार है। यह त्योहार भगवान कार्तिकेय को समर्पित है, जिसका हिंदू धर्म में खास महत्व है।

यह भी जाने